Sambhajinagar में अपराध शाखा ने पकड़े 2 नशा सौदागर, 100 गोलियां और 4 लाख का माल जब्त
Sambhajinagar में बढ़ते नशे के कारोबार फैलाने वाले 2 सौदागरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। Sambhajinagar Police ने इन आरोपियों के पास से 4 लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar: शहर में नशे का जहर फैलाने वाले दो सौदागरों को अपराध शाखा ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की रात आमखास मैदान क्षेत्र में की गई।
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से नशे की 100 गोलियां, तीन मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन समेत कुल 4 लाख 30 हजार 710 रुपए मूल्य का माल जब्त किया है।
यह कार्रवाई आयुक्त प्रवीण पवार के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कल्पेश चंदूलाल अग्रवाल (38, पदमनाभ नगर, साक्री रोड, धुलिया) और सैयद नबी सैयद लाल (37, एमआईडीसी, वालूज) का समावेश है। दोनों के खिलाफ बेगमपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है, 15 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?
Navabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
Jaya Parvati Vrat: जया पार्वती व्रत इस कथा के बिना है अधूरा, ज़रूर करें पाठ, मनोकामनाएं होंगी पूरी
डिक्की में छिपाई गई थीं गोलियां
कार की तलाशी लेने पर सीट के पास रखी डिक्की में नायट्रोसन कंपनी की 100 नशीली गोलियां बरामद हुई। साथ ही उनके पास से तीन मोबाइल फोन और चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया।
कार से आए थे नशे का सौदा करने
अपराध शाखा के पाआई संभाजी पवार ने बताया कि सहायक निरीक्षक विनायक शेलके को सूबना मिली थी कि दो व्यक्ति कार (MH-48-AW-2012) से नशीली गोलिया बेचने आमखास मैदान आ रहे हैं। इस आधार पर रात 10:45 बजे पुलिस दल ने इलाके में घेराबंदी की गई। ठीक 11:10 बजे एक संदिग्ध कार मैदान में पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें :- Mahavitran ने मराठवाड़ा में बिजली चोरी का बड़ा पर्दाफाश किया, 191 उपभोक्ताओं पर आपराधिक मामला
धुलिया से आया था नशे का जखीरा
पूछताछ के दौरान कल्पेश अग्रवाल ने खुलासा किया कि वह घुलिया से नशीली दवाओं के 8 बॉक्स लेकर आया था। इनमें से 4 बॉक्स उसने सैयद नबी सैयद लाल को और शेष 4 बॉक्स ज्ञानेश्वर मनोहर यादव उर्फ माऊली (जयभवानी नगर) को बेचे थे, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
