संभाजीनगर में तलाठी भर्ती के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी; जिला प्रशासन ने नागरिकों को किया सतर्क
Chhatrapati Sambhajinagar Scam: छत्रपति संभाजीनगर में तलाठी भर्ती के फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर ठगी का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की।
- Written By: रूपम सिंह
मैट्रिमोनियल फ्रॉड का मामला (सोर्स: सोशल मीडिया) फाइल फोटो
Chhatrapati Sambhajinagar Talathi Bharti Fraud: छत्रपति संभाजीनगर जिले में तलाठी भर्ती के नाम पर फर्जी चयन और नियुक्ति आदेश जारी कर लोगों को ठगने के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार के झूठे आश्वासन या नकली नियुक्ति पत्रों पर विश्वास न किया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि वर्ष 2023 में राज्य सरकार की ओर से ग्राम राजस्व अधिकारी (तलाठी) पदों के लिए अगस्त-सितंबर 2023 के दौरान परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य परीक्षा समन्वयक, अतिरिक्त भूमि अभिलेख आयुक्त तथा संबंधित एजेंसी के माध्यम से संपन्न हुई थी।
विज्ञापन में 154 पदों का किया उल्लेख
प्रशासन के अनुसार भर्ती विज्ञापन में कुल 154 पदों का उल्लेख किया गया था। चयन सूची और प्रतीक्षा सूची में कुल 153 अभ्यर्थियों के नाम प्रकाशित किए गए थे, जबकि 144 उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की गई। इसके अलावा किसी भी अन्य अभ्यर्थी के लिए छत्रपति संभाजीनगर जिला चयन समिति अथवा जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से कोई नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्व लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी चयन और नियुक्ति आदेश सौंप रहे हैं तथा उनसे आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में किसानों को राहत: पालक मंत्री बावनकुले का आदेश, पेंच प्रकल्प से तुरंत छोड़ा जाए सिंचाई का पानी!
मस्जिद बंदर स्टेशन पर चलती ट्रेन से यात्री को धक्का देने का आरोप खारिज, मध्य रेलवे को CCTV में नहीं मिले सबूत
नासिक में देर रात और तड़के महसूस हुए भूकंप के झटके, 4 तहसीलाें में थर्राई धरती, घरों से बाहर निकले लोग
गडकरी बोले- नागपुर संतरा बन सकता है विदर्भ की कृषि अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार
ये भी पढ़े:- PM Awas Yojana: छत्रपति संभाजीनगर में बैंक ऋण न मिलने से बढ़ी चिंता, लाभार्थियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
प्रशासन ने कहा कि ऐसे मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है और किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। यदि किसी नागरिक को तलाठी भर्ती से संबंधित कोई संदिग्ध जानकारी प्राप्त होती है या फर्जी नियुक्ति पत्र की जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी कार्यालय के शिकायत एवं अभिप्राय कक्ष से संपर्क कर सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है।
