PM Awas Yojana: छत्रपति संभाजीनगर में बैंक ऋण न मिलने से बढ़ी चिंता, लाभार्थियों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों ने लोन न मिलने पर मनपा को ज्ञापन सौंपा। सिबिल स्कोर व आय प्रमाण की कमी से बैंक कर्ज देने से इनकार कर रहे हैं।
PMAY beneficiaries in Chhatrapati Sambhajinagar submitted a memorandum to the civic chief, citing bank loan rejections due to low CIBIL scores and lack of income proof.
छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar PM Awas Yojana: छत्रपति संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने आरोप लगाया है कि उनसे 10 प्रतिशत अंशदान लेने के बाद शेष राशि की व्यवस्था करने में महानगरपालिका विफल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बैंकों से ऋण नहीं मिलने के कारण उनके घर का सपना अधूरा रहने की आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में इमरान अहमद शेख तथा अन्य लाभार्थियों ने महानगरपालिका आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों ने निर्धारित 10 प्रतिशत राशि जमा कर दी है। लेकिन शेष राशि के लिए ऋण प्राप्त करने में उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वेतन पर्ची, नियमित आय का प्रमाण अथवा संतोषजनक सिबिल स्कोर नहीं होने के कारण बैंक ऋण देने से इनकार कर रहे हैं।

घर कब्जे का मुद्दा उठाया

लाभार्थियों ने मांग की है कि छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका स्वयं गारंटर की भूमिका निभाए अथवा भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियो को ऋण उपलब्ध कराया जाए, इसके साथ ही शेष राशि एकमुश्त जमा कराने के बजाय प्रति माह दो से तीन हजार रुपये की किस्तों में स्वीकार करने की व्यवस्था की जाए ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों से 10 प्रतिशत के बजाय केवल 5 प्रतिशत अंशदान लिया जाए तथा शेष राशि के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। जो लाभार्थी फिलहाल अंशदान जमा करने में सक्षम नहीं हैं। उनके नाम सूची से नहीं हटाए जाएं। दिव्यांग लाभार्थियों के लिए विशेष रियायत देने की मांग भी की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com