-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Special Meeting Regarding The Safety Of Girl Students In Aurangabad
औरंगाबाद में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक, दी ये महत्वपूर्ण सलाह
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद: शहर पुलिस आयुक्तालय, औरंगाबाद महानगरपालिका (Aurangabad Municipal Corporation) और जिला परिषद के शिक्षा विभाग (Education Department) की ओर से स्कूल और कॉलेज के छात्राओं (Students) की सुरक्षा पर एक विशेष बैठक शहर के संत एकनाथ रंग मंदिर में डीसीपी अपर्णा गिते के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिवानी न्यायाधीश वैशाली फडणीस ने की। बैठक में सभी ने छात्राओं की सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा कर हर स्कूल में सीसीटीवी लगाने के अलावा छात्रों को पराटे बनाना और छात्राओं को कराटे सिखाना समय की जरुरत होने पर जोर दिया।
आरंभ में आम्रपाली तायडे ने बताया कि छात्रा जब स्कूल में आती है, तबसे लेकर स्कूल छुटने तक की जिम्मेदारी स्कूल के मुख्याध्यापक और संपूर्ण स्टॉफ की है। माध्यमिक के शिक्षणाधिकारी मधुकर देशमुख ने स्कूल परिवहन समिति हर स्कूल में क्यों जरुरी है, साथ ही जो बसेस छात्रों को लाते और ले जाते हैं, उन बसों के चालक और मालिक का नबंर रहना जरुरी है।
दी गई संविधान की जानकारी
बैठक में औरंगाबाद महानगरपालिका की उपायुक्त नंदा गायकवाड ने संविधान की जानकारी दी और समाज में समानता आना पर जोर दिया। लड़कियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अभिभावकों की हैं। लडकों और लडकियों ने एक-दूसरे को लेकर आदर करने की सीख अभिभावकों ने सिखानी चाहिए। उन्हें गुड टच तथा बैड टच की शिक्षा हर माता ने देने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
CCS में ऊर्जा और खाद आपूर्ति पर गहरा मंथन: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक
स्कूल में सीसीटीवी लगाना जरुरी
शिक्षण उपसंचालक अनिल साबले ने अपने विचार में कहा कि सैकडों सालों तक समाज सुधारने के लिए समाज सुधारकों ने प्रयास किए। जिसके चलते लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल कर नौकरियां कर रही हैं, परंतु कुछ संस्कृतहिन लोगों के चलते लडकियां सुरक्षित नहीं है। इसलिए हर स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरुरी है। साथ ही लड़कों को पराठे बनाना और लडकियों को कराटे सिखाना जरुरी है। विशेषकर, पोक्सो कानून का ज्ञान स्कूल के हर व्यक्ति होना जरुरी है।
आपात स्थिति के बाद मांगी जाती पुलिस से सहायता
दिवानी न्यायाधीश वैशाली फडणवीस ने कहा कि आपात स्थिति के बाद ही पुलिस से सहायता मांगी जाती है। अपने देश में सहनशीलता और महिला एक समीकरण बना हुआ है। किसी से तकलीफ हो रही है तो वह बात तत्काल सामने आने चाहिए। वह तकलीफ सहन न करते हुए तत्काल पुलिस का दरवाजा खटखटाना चाहिए। छात्राओं को हर स्कूल सुरक्षित लगे, यह जिम्मेदारी हम सबकी है।
घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें
शहर के डीसीपी शिलवंत नांदेडकर ने अपने विचार में कहा कि किसी के सामने कोई अपराध हो रहा हो अथवा अपराध होने का डर लग रहा है तो तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दें। अपराधी को मदद करने वाले और उसे छुपानेवाले को उतनी ही शिक्षा है, जितनी अपराधी को होती हैं। डीसीपी अपर्णा गिते ने कहा कि पहचान पत्र के बिना छात्र को कॉलेज कैम्पस में प्रवेश ना दें। स्कूल अथवा कॉलेज के गेट पर सुरक्षा रक्षक रखना जरुरी है। साथ ही स्कूल और कॉलेज में आनेवाले हर व्यक्ति का रजिस्टर में पंजीकरण कर रखें क्योंकि कभी भी निकट के रिश्तेदार से ही लड़की को तकलीफ होने का डर रहता है। हर छात्र स्कूल और कॉलेज छुटने के बाद सुरक्षित घर पहुंचे इसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की है। मंच पर डीसीपी दिपक गिरे, महानगरपालिका के शिक्षणाधिकारी संजीव सोनार, रामनाथ थोरे, भरत तीनगोटे, ज्ञानदेव सांगले उपस्थित थे। बैठक में बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के संचालक, मुख्याध्यापक, शिक्षक उपस्थित थे।
Special meeting regarding the safety of girl students in aurangabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














