Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MSEDCL Negligence: साहब की एसी और किसान की बेबसी, महावितरण की लापरवाही ने खेतों को बनाया शमशान

MSEDCL Negligence Sillod: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड में बिजली विभाग की अनदेखी से किसान खतरे में। झूलते तारों और जर्जर खंभों पर नहीं हो रही कार्रवाई। पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Apr 19, 2026 | 10:41 AM

महावितरण (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

MSEDCL Negligence Sillod News: छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड तहसील में मानसून आने से पहले बिजली विभाग द्वारा बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन सिल्लोड तहसील के खेतों में जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहाँ कई स्थानों पर उच्च दाब (High Tension) की बिजली की तारें जमीन के इतने करीब आ गई हैं कि किसानों के हाथ उन तक आसानी से पहुँच रहे हैं। यह स्थिति न केवल खतरनाक है, बल्कि किसी भी वक्त एक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। बावजूद इसके, महावितरण का प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

काम कम, दिखावा ज्यादा

हर साल गर्मियों में महावितरण ‘प्री-मानसून मेंटेनेंस’ का ढिंढोरा पीटता है। सरकारी कागजों पर लाइनें साफ की जाती हैं और ढीले तारों को कसा जाता है, लेकिन सिल्लोड के खेतों में झूलते तार और टेढ़े हो चुके खंभे इस दावे की पोल खोल रहे हैं। किसानों का आरोप है कि बड़ी मरम्मत का काम (Major Work) एजेंसियों को दिया जाता है, लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों के कथित ‘गठजोड़’ के कारण काम केवल कागजों पर ही सिमट कर रह गया है। वर्तमान में खेत खाली हैं, जिससे काम करना आसान है, लेकिन विभाग जानबूझकर देरी कर रहा है।

साहब एसी में, किसान खतरे में

सिल्लोड के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था का हाल ‘रामभरोसे’ है। अधिकृत वायरमैन गाँवों से गायब रहते हैं और पूरा कामकाज ‘जीरो’ (अनधिकृत) कर्मचारियों के हवाले कर दिया गया है। जब किसान आधिकारिक वायरमैन को फोन करते हैं, तो उन्हें बेशर्मी से इन्हीं निजी लड़कों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। वहीं, एयर-कंडीशनर वाले केबिन में बैठने वाले वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया इतना उपेक्षापूर्ण है कि किसानों का कहना है कि उनसे ‘न बोलना ही बेहतर’ है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर बार एसोसिएशन चुनाव: 24 अप्रैल को कांटे की टक्कर तय, ‘पार्किंग’ बना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा

ओला-उबर चालकों का नागपुर एयरपोर्ट पर धरना: 5 दिन से आंदोलन, प्रशासन मौन-यात्री बेहाल

भीषण गर्मी में ट्रैफिक को राहत: नागपुर के 31 चौकों पर ‘रेड ब्लिंकर मोड’, दोपहर में बदली व्यवस्था

मिशन 100 डे: नागपुर को अतिक्रमण मुक्त बनाने की बड़ी मुहिम, अवैध होर्डिंग्स पर चलेगा बुलडोजर

यह भी पढ़ें: महानगरपालिका में नॉमिनेशन की जंग: 80 में से 28 आउट! क्लीन बोल्ड हुए कई दिग्गज, अब 52 में मचेगा दंगल

बलि का इंतजार? जनता का फूटा गुस्सा

खेतों में लटकती मौत को लेकर किसान अब महावितरण के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके हैं। नागरिकों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे या किसी किसान की जान जाने का इंतजार कर रहा है? पसीने की कमाई और जान जोखिम में डालकर काम करने वाले किसानों ने अब चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन झूलते तारों और जर्जर खंभों को नहीं सुधारा गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। सवाल यह है कि क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या फिर हादसे के बाद केवल मुआवजे की घोषणा कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगा?

Sillod msedcl negligence loose electricity wires farmers safety 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 10:41 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • MSEDCL

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.