- Hindi News »
- Elections »
- Sillod Vidhansabha Seat Constituency Profile Maharashtra Assembly Election 2024
सिल्लोड विधानसभा सीट : कांग्रेस और BJP में रहा है जोरदार मुकाबला, पर पिछले चुनाव में शिवसेना को मिली थी जीत, जानें इस बार का समीकरण
सिल्लोड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पश्चिमी भारत में महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने सबसे अधिक बार कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

सिल्लोड विधानसभा सीट (डिजाइन फोटो)
औरंगाबाद : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव ओयोग ने इस राज्य में एक ही फेज में चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। बता दें महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होनी है। ऐसे में हम हर एक विधानसभा सीट का बारी – बारी से विश्लेषण कर रहे हैं। इस बीच आज हम सिल्लोड विधानसभा सीट के भूत और वर्तमान को देखकर भविष्य जानने का प्रयास करेंगे, तो इसके लिए पढ़ते जाएं इस आर्टिकल को अंत तक।
सिल्लोड जालना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है, साथ ही पांच अन्य विधानसभा क्षेत्र भी हैं, जिनमें जालना जिले में बदनापुर, जालना और भोकरदन और औरंगाबाद जिले में फुलंबरी और पैठण शामिल हैं।
सिल्लोड विधानसभा सीट पर कब किसने मारी बाजी?
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | कुल वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी | SHS | 123383 |
| 2014 | अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी | INC | 96038 |
| 2009 | अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी | INC | 98131 |
| 2004 | लोखंडे संदू आनंदा | BJP | 54290 |
| 1999 | काले किसनराव लक्ष्मणराव | BJP | 43079 |
| 1995 | काले किसन राव | BJP | 53005 |
| 1990 | मनिकराव पालोडकर | INC | 40021 |
| 1985 | पालोडकर मनिकराव संदू | INC | 34377 |
| 1980 | मनिकराव पाओडकर | INC(U) | 33293 |
| 1978 | गडेकर नामदेव बलवंतrao | JNP | 21436 |
| 1972 | शिवराम गंगाराम | INC | 25868 |
सिल्लोड विधानसभा के जातीय समीकरण
सिल्लोड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक जेनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह औरंगाबाद जिले में स्थित है और जालना संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। सिल्लोड विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 32,403 हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 29,886 हैं। सिल्लोड विधानसभा में मुस्लिम मतदाता की बात करें तो लगभग 69,560 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार लगभग 19.9% है। 2019 विधानसभा चुनाव के अनुसार सिल्लोड विधानसभा के कुल मतदाता मतदान 68.22 प्रतिशत रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
फ्लोर टेस्ट से पहले CM विजय को तगड़ा झटका, HC ने इस विधायक के कार्रवाई में भाग लेने पर लगाई रोक, क्या है मामला?
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
थलापति विजय से एमजीआर तक, दक्षिण भारत में ‘सिने-पॉलिटिक्स’ का फॉर्मूला क्यों सुपरहिट? ये है असली वजह
जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण
सिल्लोड विधानसभा सीट के विश्लेषण में एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां की जनता ने सबसे अधिक बार कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है। इस विधानसभा सीट पर सबसे पहले साल 1972 में चुनाव हुआ उस समय के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपना पंजा खोला था। फिर 1978 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर जनता पार्टी ने जीत हासिल की। फिर 1980 से लेकर 1990 तक इस सीट से कांग्रेस को जीत मिलती रही। उसके बाद 1995 से लेकर 2004 तक यहां की जनता ने बीजेपी पर अपना भरोसा जताया। उसके बाद जनता ने अपना जनादेश बदलकर कांग्रेस को दिया, जिससे 2009 से 2014 के तक इस सीट पर बीजेपी ने जीत हासिल की और 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां के जनता का मिजाज बदला और शिवसेना को अपना जनादेश दिया, जिसके बाद 2019 में इस सीट से अब्दुल सत्तार अब्दुल नबी शिवशेना की तरफ से विधायक बने।
अगर आप इस विधानसभा सीट के पुराने इतिहास को देखेंगे तो पाएंगे की यहां की जनता ने सबसे ज्यादा बार कांग्रेस उम्मीदवार को चुना है। ऐसे में 2024 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की उम्मीद तो है, पर यहां की जनता ने कई दफा बीजेपी पर भी भरोसा जताया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच 2019 के विधानसभा चुनाव में सिल्लोड सीट से शिवसेना ने बाजी मारी थी। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस, बीजेपी और शिवसेना के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि यह तो सिर्फ एक अनुमान है बाकी तो चुनाव आयोग के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें – भोकरदन विधानसभा सीट : BJP और NCP में है कांटे की टक्कर, जानिए इस बार क्या बन रहा समीकरण
Sillod vidhansabha seat constituency profile maharashtra assembly election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-1 से पहले RCB कैंप में छाई मायूसी, निजी कारणों के चलते IPL 2026 छोड़ घर वापस लौटा ये धाकड़ खिलाड़ी
May 23, 2026 | 08:57 PMBhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
May 23, 2026 | 08:53 PM₹20 लाख की मेंबरशिप और 30 साल की वेटिंग…रसूखदारों के जिमखाना क्लब पर चला हंटर, सरकार ने खत्म किया साम्राज्य
May 23, 2026 | 08:45 PMU23 Asian Wrestling Championships में भारत की शानदार शुरुआत, फाइनल में पहुंचे सागर और सूरज
May 23, 2026 | 08:33 PMडिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMअमरावती में गर्मियों में आग की 200 से अधिक घटनाएं: अग्निशमन विभाग की कमी
May 23, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














