- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Shiv Sena Third Bjp Dominance Aimim Second Largest Party Sambhajinagar Nagar Nigam Election
छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना तीसरे नंबर पर, AIMIM दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी
- Written By: आंचल लोखंडे
AIMIM Growth: छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 56 सीटें जीतकर शिवसेना के गढ़ पर कब्जा किया, जबकि AIMIM 33 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

AIMIM Growth:छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Municipal Election: नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 115 में से 56 सीटें जीतकर शिवसेना को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि संभाजीनगर में अब वही “बड़ा भाई” है। AIMIM ने 33 सीटें जीतकर नगर निगम में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी का स्थान हासिल किया है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना तीसरे नंबर पर खिसक गई है और उसे केवल 14 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।
नगर निगम चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन आखिरी समय में टूट गया था। शिंदे गुट की शिवसेना का दावा था कि वह शहर में मजबूत है, इसलिए उसे अधिक सीटें मिलनी चाहिए। दूसरी ओर, भाजपा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि शहर में उसकी ताकत बढ़ी है और उसे अधिक सीटें मिलनी चाहिए।
बीजेपी ने शिवसेना के गढ़ पर कब्ज़ा किया
सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान मुंबई तक पहुंच गई थी। दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बावजूद स्थानीय स्तर पर सहमति नहीं बन पाई। गार्डियन मंत्री संजय शिरसाट भाजपा को अधिक सीटें देने के पक्ष में दिखे, लेकिन विधायक प्रदीप जायसवाल और जिला अध्यक्ष राजेंद्र जंजाल ने इसका विरोध किया। जंजाल और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने गार्डियन मंत्री के घर के सामने धरना भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
वाह रे मोदी तेरा खेल, सस्ती दारू महंगा तेल: दानवे के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ ठाकरे गुट का जन आक्रोश
दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे कॉकरोचों के सरगना अभिजीत दिपके; मां ने आरती उतारकर किया स्वागत
TCS Nashik Case: निदा खान को पनाह देने में AIMIM नेता मतीन पाटिल से पूछताछ, पूर्व MP इम्तियाज जलील रडार पर
दुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन का भी आरोप
AIMIM 24 से बढ़कर 33 सीटों पर पहुंची
इसके बाद, नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सुबह-सुबह गार्डियन मंत्री शिरसाट ने गठबंधन टूटने का ऐलान कर दिया। गठबंधन टूटने का सबसे अधिक फायदा AIMIM को मिला, जिसे कई वार्डों में वोटों के बंटवारे का सीधा लाभ हुआ। गुलमंडी क्षेत्र में भाजपा-शिवसेना को वोट विभाजन के कारण दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा।
ये भी पढ़े: Mumbai News: ठाकरे बंधु बने ‘कर्ण-अर्जुन’, मुंबई में बचाई सियासी इज्जत
शिवसेना के गढ़ पर भाजपा का दबदबा
छत्रपति संभाजीनगर को लंबे समय से शिवसेना का गढ़ माना जाता रहा है। 1988 से हुए नगर निगम चुनावों में शिवसेना का दबदबा रहा, जबकि पहले चुनाव में भाजपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। हालांकि, 38 साल बाद भाजपा ने 56 सीटें जीतकर पहला स्थान हासिल कर लिया, जबकि शिवसेना 29 सीटों से गिरकर महज 12 सीटों पर सिमट गई। इन नतीजों से साफ हो गया है कि भाजपा ने शिवसेना के पारंपरिक गढ़ में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।
AIMIM का बढ़ता ग्राफ
AIMIM ने 2014 के विधानसभा चुनाव से शहर में राजनीतिक एंट्री की थी। इसके बाद 2015 के नगर निगम चुनाव में पार्टी ने 24 पार्षद जिताए थे। दस साल बाद AIMIM की ताकत बढ़कर 33 सीटों तक पहुंच गई है, जो उसकी लगातार बढ़ती राजनीतिक मौजूदगी को दर्शाता है।
Shiv sena third bjp dominance aimim second largest party sambhajinagar nagar nigam election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, JSSC ने निकाली 1733 जेल वार्डर भर्ती, 19 जून तक करें आवेदन
Jun 08, 2026 | 03:20 PMIND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के उड़ाए परखच्चे, पारी और 300 रनों से जीता टेस्ट
Jun 08, 2026 | 03:13 PMछुट्टी के दिन भी चला बुलडोजर, सीताबर्डी-इतवारी में मनपा की सख्ती; नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई
Jun 08, 2026 | 03:13 PM30 लाख के इंश्योरेंस के लिए साले ने ही रची जीजा की हत्या की साजिश; सांगली में दो शूटर गिरफ्तार
Jun 08, 2026 | 03:12 PMMP राज्यसभा चुनाव: BJP प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी दाखिल किया पर्चा
Jun 08, 2026 | 03:02 PMवर्धा: धाम परियोजना में जलस्तर घटकर 37% पर पहुंचा, जिले की पेयजल व्यवस्था पर बढ़ी चिंता
Jun 08, 2026 | 03:01 PMनागपुर के आकाशवाणी चौक पर ट्रक का तांडव, ग्रीन नेट का ढांचा तहस-नहस; टक्कर के बाद चालक फरार
Jun 08, 2026 | 02:58 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














