Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

म्हाडा के चैयरमैन पद पर संजय केेणेकर बरकरार, अधिसूचना को हाईकोर्ट ने किया रद्द

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Mar 05, 2022 | 01:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : राज्य की तत्कालीन फडणवीस सरकार (Fadnavis Government) द्वारा औरंगाबाद म्हाडा (Aurangabad MHADA) के चैयरमैन (Chairman) पद पर बीजेपी नेता संजय केणेकर (Sanjay Kenekar) की अंशकालिक नियुक्ति की गई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ठाकरे सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर उन्हें उक्त पद से हटाया था। इसके खिलाफ संजय केेणेकर ने मुंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ में याचिका दायर की  थी। इस मामले पर अंतिम सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति एसजी डिंगे के  सामने हुई। न्यायालय ने  केणेकर के अंशकालिक चेयरमैन पद को बरकरार रखा है। जिसके चलते केणेकर दूबारा म्हाडा के चैयरमैन का पदभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 31 जनवरी 2020 को एक अधिसूचना जारी कर औरंगाबाद म्हाडा के चैयरमैन पद से संजय केणेकर को हटाया था। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ केणेकर ने एड. अतुल कराड के माध्यम से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एड. कराड ने हाईकोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने केणेकार की म्हाडा कानून के अनुसार नियुक्ति की थी। इस कानून की धारा 7 के अनुसार चेयरमैन पद का कार्यकाल तीन साल का होता है, या फिर सरकार के मर्जी तब तक रहता है। इसी कानून की धारा 12/2 नुसार सरकार को नियुक्ति रद्द करने के अधिकार है। लेकिन, नियुक्ति रद्द करने के लिए एक सम्मोहर कारण होना चाहिए था। कोई कारण न दिखाते हुए राज्य सरकार ने केणेकर की नियुक्ति रद्द की थी।

विशेषकर, नियुक्ति के रद्द करते समय सरकार ने केणेकर को अपना पक्ष रखने का मौका न देेते हुए नैसर्गिक न्याय सिध्दांत का उल्लघंन किया। जनहितार्थ पद से कम करते समय सहीं कारण देना जरुरी था। वरना, केणेकर के भविष्य पर उसका विपरित परिणाम हो सकता। यह मुद्दे एड. कराड ने न्यायालय के सामने रखे थे। सारी स्थिति को जानने के बाद हाईकोर्ट ने साफ कहा कि केणेकर की नियुक्ति रद्द करते समय कोई कारण नहीं दिखाया गया। सही कारण दिखाए बिना इस तरह सरकार मनमानी तरीके से किसी को पद से नहीं हटा सकती। जनहितार्थ पद से किसी को हटाते समय उसका कारण  देना जरुरी है। यह निरीक्षण होईकोर्ट ने जताया। पैरवी में एड. कराड को एड. गिरीश कुलकर्णी और एड. गणेश केदार ने सहकार्य किया।

Sanjay kenekar retained the post of chairman of mhada high court canceled the notification

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2022 | 01:20 PM

Topics:  

  • Aurangabad
  • Fadnavis government

सम्बंधित ख़बरें

1

नवी मुंबई में घर खरीदने का बेहतरीन मौका, सरकार देगी 2.5 लाख सब्सिडी, हाईवे-एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.