-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Sanjay Kenekar Retained The Post Of Chairman Of Mhada High Court Canceled The Notification
म्हाडा के चैयरमैन पद पर संजय केेणेकर बरकरार, अधिसूचना को हाईकोर्ट ने किया रद्द
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : राज्य की तत्कालीन फडणवीस सरकार (Fadnavis Government) द्वारा औरंगाबाद म्हाडा (Aurangabad MHADA) के चैयरमैन (Chairman) पद पर बीजेपी नेता संजय केणेकर (Sanjay Kenekar) की अंशकालिक नियुक्ति की गई थी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद ठाकरे सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर उन्हें उक्त पद से हटाया था। इसके खिलाफ संजय केेणेकर ने मुंबई उच्च न्यायालय की औरंगाबाद खंडपीठ में याचिका दायर की थी। इस मामले पर अंतिम सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति एसवी गंगापुरवाला और न्यायमूर्ति एसजी डिंगे के सामने हुई। न्यायालय ने केणेकर के अंशकालिक चेयरमैन पद को बरकरार रखा है। जिसके चलते केणेकर दूबारा म्हाडा के चैयरमैन का पदभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 31 जनवरी 2020 को एक अधिसूचना जारी कर औरंगाबाद म्हाडा के चैयरमैन पद से संजय केणेकर को हटाया था। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ केणेकर ने एड. अतुल कराड के माध्यम से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एड. कराड ने हाईकोर्ट को बताया कि राज्य सरकार ने केणेकार की म्हाडा कानून के अनुसार नियुक्ति की थी। इस कानून की धारा 7 के अनुसार चेयरमैन पद का कार्यकाल तीन साल का होता है, या फिर सरकार के मर्जी तब तक रहता है। इसी कानून की धारा 12/2 नुसार सरकार को नियुक्ति रद्द करने के अधिकार है। लेकिन, नियुक्ति रद्द करने के लिए एक सम्मोहर कारण होना चाहिए था। कोई कारण न दिखाते हुए राज्य सरकार ने केणेकर की नियुक्ति रद्द की थी।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर
विशेषकर, नियुक्ति के रद्द करते समय सरकार ने केणेकर को अपना पक्ष रखने का मौका न देेते हुए नैसर्गिक न्याय सिध्दांत का उल्लघंन किया। जनहितार्थ पद से कम करते समय सहीं कारण देना जरुरी था। वरना, केणेकर के भविष्य पर उसका विपरित परिणाम हो सकता। यह मुद्दे एड. कराड ने न्यायालय के सामने रखे थे। सारी स्थिति को जानने के बाद हाईकोर्ट ने साफ कहा कि केणेकर की नियुक्ति रद्द करते समय कोई कारण नहीं दिखाया गया। सही कारण दिखाए बिना इस तरह सरकार मनमानी तरीके से किसी को पद से नहीं हटा सकती। जनहितार्थ पद से किसी को हटाते समय उसका कारण देना जरुरी है। यह निरीक्षण होईकोर्ट ने जताया। पैरवी में एड. कराड को एड. गिरीश कुलकर्णी और एड. गणेश केदार ने सहकार्य किया।
Sanjay kenekar retained the post of chairman of mhada high court canceled the notification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
Jun 19, 2026 | 07:50 PMएक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
Jun 19, 2026 | 07:47 PMEIL में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, ₹96 हजार तक मिलेगी सैलरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jun 19, 2026 | 07:38 PMGum Problems: क्या आपके मसूड़ों से भी आता है खून? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताए इसके बड़े कारण
Jun 19, 2026 | 07:27 PMलाखों की लागत से बना भिवखिडकी रोपवन बदहाल, सामाजिक वानिकी विभाग पर उठे सवाल
Jun 19, 2026 | 07:26 PMBulldozer Action: आगरा से उठी बुलडोजर कार्रवाई की गूंज, अवैध धार्मिक अतिक्रमणों पर फिर गरमाई सियासत
Jun 19, 2026 | 07:22 PMबिहार दरोगा भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ और फिजिकल टेस्ट के लिए कौन हुआ क्वालिफाई
Jun 19, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM













