Traffic Rules तोड़ने वाले 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई, एक दिन में वसूला गया 13.84 लाख रुपये का जुर्माना
Traffic Police Action: यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान में 1,149 वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई। 13.84 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया, हेलमेट न पहनना हादसों का बड़ा कारण बताया गया।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस (सोर्सः फोइल फोटो)
Sambhajinagar Vehicle Checking Drive: जिले में बढ़ते सड़क हादसों और मौतों के आंकड़ों को देखते हुए ग्रामीण पुलिस प्रशासन ने Traffic Rules का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सोमवार को जिले के सभी 23 पुलिस थानों और यातायात शाखा की संयुक्त कार्रवाई में 1,149 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 13 लाख 84 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण के एसपी प्रकाश जाधव के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया।
582 दोपहिया दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 501 लोगों की मौत
पुलिस द्वारा किए गए विश्लेषण में सामने आया है कि अधिकांश घातक दुर्घटनाएं हेलमेट नहीं पहनने, तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, स्टंटबाजी और लापरवाही के कारण हो रही हैं। वर्ष 2025 में जिले में कुल 846 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 481 घातक हादसों में 538 लोगों की मौत हुई, जबकि 344 गंभीर दुर्घटनाओं में 455 लोग घायल हुए।
इसके अलावा 21 मामूली दुर्घटनाएं भी दर्ज की गईं।विशेष रूप से दोपहिया वाहनों से जुड़े हादसे सबसे अधिक सामने आए। वर्ष 2025 में 342 दोपहिया दुर्घटनाओं में 357 लोगों की जान गई। वहीं जनवरी से मई 2026 के बीच जिले में 398 दुर्घटनाएं हुईं। इनमें 240 दोपहिया दुर्घटनाओं में 144 लोगों की मौत और 121 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू, कोई हताहत नहीं
हार्बर लाइन पर 17 मिनट तक बाधित रही लोकल सेवा, विले पार्ले के पास पेड़ की शाखा बनी वजह
श्रीकांत शिंदे बनेंगे नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री? क्या कहा शिंदे गुट के सिद्धेश कदम ने
हेलमेट नहीं पहनना बन रहा मौत का कारण
पिछले डेढ़ वर्ष के आंकड़ों के अनुसार जिले में 582 दोपहिया दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 501 लोगों की मौत और 385 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस के अनुसार, अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगने से लोगों की जान गई।
एक दिन में बड़े पैमाने पर कार्रवाई
8 जून को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 563 लोगों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस संकेतों की अनदेखी और सिग्नल तोड़ने के 132 मामले, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के 89 मामले, यातायात बाधित करने के 61 मामले तथा तीन लोगों को बैठाकर वाहन चलाने के 51 मामले दर्ज किए गए।
इसके अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 30 वाहन चालकों, तेज गति से वाहन चलाने वाले 15 लोगों, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले आठ लोगों, फैंसी नंबर प्लेट लगाने वाले 14 वाहन चालकों तथा खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने वाले 14 लोगों पर भी कार्रवाई की गई। 18 वर्ष से कम आयु के एक नाबालिग के वाहन चलाने का मामला भी सामने आया। अन्य प्रावधानों के तहत 184 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
नियमों का पालन करें, जान बचाएं : एसपी जाधव
पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट को बोझ नहीं, बल्कि अपने और परिवार की सुरक्षा कवच के रूप में देखें। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
