Sambhajinagar में ST बसों की अतिरिक्त सेवाएं: 31 बसें शुरू, भीड़ बढ़ने से विभाग की आय 1.27 करोड़ तक पहुंची
Sambhajinagar ST Bus Revenue: गर्मी और विवाह सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ST विभाग ने 31 अतिरिक्त बसें शुरू कीं। रोज 89 फेरे बढ़े और आय में करीब 10 लाख रुपये की वृद्धि हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर ST बस, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar MSRTC Buses: छत्रपति संभाजीनगर गर्मी की छुट्टियां व विवाह सीजन के चलते महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) को बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम के छत्रपति संभाजीनगर विभाग ने 31 अतिरिक्त बसें शुरू की हैं।
प्रतिदिन 89 अतिरिक्त फेरों का हो रहा है संचालन
विभाग द्वारा अतिरिक्त बसों के जरिए प्रतिदिन 89 अतिरिक्त फेरों का संचालन किया जा रहा है, जिससे रोजाना 13,349 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय की जा रही है। इन बसों के संचालन से विभाग की दैनिक आय में करीब 10 लाख रुपये की वृद्धि हुई है।
पहले जहां औसत आय करोड़ 18 लाख रुपये थी, वहीं अब यह बढ़कर 1 करोड़ 27 लाख रुपये तक पहुंब गई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न बस अट्टी से कई प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसे चलाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
आय में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
सिडको बस स्थानक से वाशीम, तुलजापुर, मेहकर और मलकापुर, सेंट्रल बस स्थानक से अकोला और बुलढाणा, पैठण से सोलापुर और नासिक, सिल्लोड से पुणे, नासिक व मालेगांव, वैजापुर से बुलढाणा, जलगांव, मेहकर, श्रीरामपुर औरनासिक, कन्नड़ से पुणे, चुलिया और छत्रपति संभाजीनगर, तथा गंगापुर से घुलिया व शिडीं और सोयगांव से बीड़ व जलगांव के लिए बसें शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें:-Chhatrapati Sambhajinagar के गौताला अभयारण्य में वन्यजीव गणना, 70 प्रकृति प्रेमियों ने मचानों से किया अवलोकन
विभागीय परिवहन अधिकारी संतोष घाणे ने कहा कि छुद्धिया व शादी के सीजन के कारण बसों में भारी भीड़ है, जिसे देखते हुए 31 अतिरिक्त बसे शुरू की गई है और इससे आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
