Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाइपलाइन बिछी, सड़कें नहीं बनीं; संभाजीनगर में विपक्ष के नेता ने उठाया मुद्दा, मरम्मत के लिए CM को लिखा पत्र

Sameer Sajid Letter To CM: छत्रपति संभाजीनगर में पाइपलाइन कार्य के बाद सड़कें नहीं बनने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। विपक्ष के नेता समीर साजिद ने मुख्यमंत्री से विशेष निधि जारी करने की मांग की।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jun 30, 2026 | 04:40 PM

विपक्ष के नेता समीर साजिद बिल्डर ने CM को लिखा पत्र (सोर्सः डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

MJP Negligence Sameer Sajid Letter To CM: शहर में पानी की पाइपलाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़कों और गड्ढों को पूर्ववत नहीं किए जाने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मामले को लेकर महानगरपालिका के विपक्ष के नेता समीर साजिद बिल्डर ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (एमजेपी) द्वारा पाइपलाइन का कार्य पूरा होने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं किए जाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए इसके लिए तत्काल विशेष निधि उपलब्ध कराने की मांग की है।

मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक परेशानी

पत्र में कहा गया है कि महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा शहर के मुख्य बाजार, प्रमुख सड़कें, विमानतल मार्ग, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, महाविद्यालय, अस्पताल तथा विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया। लेकिन कार्य पूरा होने के बाद कई स्थानों पर खोदे गए गड्ढे नहीं भरे गए और सड़कें भी पहले जैसी नहीं बनाई गईं। इसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है तथा नागरिकों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 6 आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल पर कराया पुनर्गठन

नासिक जिले में पल्स पोलियो अभियान का दमदार आगाज: पहले दिन 4.19 लाख बच्चों को मिली खुराक, मालेगांव में रिस्पॉन

गड़चिरोली में चांदेश्वर गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान

नासिक में जलवाहिनी बिछाने के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से फटी पाइपलाइन, लाखों लीटर बहा पानी

बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा

समीर साजिद बिल्डर ने पत्र में उल्लेख किया है कि बारिश शुरू होने के बाद इन खुले गड्ढों में पानी भर रहा है, जिससे सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। परिणामस्वरूप दोपहिया और चारपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण स्थानीय नागरिकों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बार-बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष शिकायतें रखीं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते सड़कों की मरम्मत नहीं हुई तो भविष्य में बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ेः- ‘Four Bin Thane Clean’ की शुरूआत; मेयर शर्मिला पिंपोलकर ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश का पालन होगा

मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

समीर साजिद बिल्डर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांग की है कि महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को निर्देश देकर पाइपलाइन कार्य के बाद खोदी गई सभी सड़कों और गड्ढों को तत्काल पूर्ववत कराया जाए। साथ ही इस कार्य के लिए आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी।

Sambhajinagar pipeline road repair mjp negligence sameer sajid letter to cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 04:40 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Municipal Commissioner
  • Municipal Corporation
  • Pipe Line
  • road damaged
  • Road Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.