नगरपालिका चुनाव 2025: 70 प्रतिशत मतदान, 21 दिसंबर को चमकेगा नगराध्यक्षों का भविष्य
Sambhajinagar Municipal Election 2025: संभाजीनगर के 6 नगरपालिका चुनाव में करीब 70% मतदान हुआ। ठंड के बावजूद मतदाताओं में उत्साह। 160 नगरसेवक और 6 नगराध्यक्ष पदों का भविष्य 21 दिसंबर को तय होगा।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रसीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Municipal Election News: छत्रपति संभाजीनगर नगरपालिका चुनाव को लेकर देर शाम तक मतदान जारी था। समाचार लिखे जाने तक जिले के 6 नगरपालिका के लिए हुए चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलवार को मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। सुबह के समय ठंड अधिक होने से सुबह 7.30 से 10 बजे तक मतदान धीमी गति से जारी था। बाद में मतदाताओं में मतदान करने के लिए उत्साह देखा गया। चुनाव के साथ ही जिले की 6 नगर पालिकाओं के लिए कुल 160 नगरसेवक पदों के अलावा 6 नगराध्यक्ष पदों का भविष्य 21 दिसंबर तक ईवीएम में बंद हुआ है। जिले में औसतन समाचार लिखे जाने तक करीब 70 प्रतिशत मतदान होने का समाचार मिला है।
महिलाओं में दिखा उत्साह
जिले के सिल्लोड़ व खुलदाबाद में मतदान का प्रमाण काफी अधिक था। वहीं, सबसे कम प्रमाण गंगापुर नगर पालिका में देखा गया। सिल्लोड़ में मतदान का प्रमाण सुबह से अधिक था।
| समय | वैजापुर (%) | पैठण (%) | सिल्लोड़ (%) | कन्नड़ (%) | खुलदाबाद (%) | गंगापुर (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सुबह 9:30 | 6.85 | 8.26 | 12.96 | 9.88 | 10.39 | 5.79 |
| सुबह 11:30 | 20.35 | 19.83 | 30.08 | 23.26 | 25.31 | 15.49 |
| दोपहर 1:30 | 36.86 | 34.66 | 46.59 | 38.68 | 43.38 | 28.97 |
| दोपहर 3:30 | 54.42 | 52.11 | 62.43 | 55.93 | 60.83 | 44.25 |
| कुल | 55.37 | – | – | – | – | – |
यह भी पढ़ें:-बजट विवाद, संभाजीनगर जलापूर्ति परियोजना, “अतिरिक्त 300 करोड़ की मांग नहीं हुई प्रस्तुत”
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के लालखेड़ में नाली निर्माण को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थको में खूनी संघर्ष, 4 गंभीर घायल
एयर इंडिया बिल्डिंग का होगा भव्य कायाकल्प, नवीनीकरण के लिए 181 करोड़ रुपये मंजूर
Operation Wash Out: भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 मामले दर्ज, 6.69 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त
यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त
कन्नड़ में 38.68 व खुलदाबाद में 43.38 प्रतिशत हुई वोटिंग
| समय | वैजापुर (%) | पैठण (%) | सिल्लोड़ (%) | कन्नड़ (%) | खुलदाबाद (%) | गंगापुर (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सुबह 11:30 | 20.35 | 19.83 | 30.08 | 23.26 | 25.31 | 15.49 |
| दोपहर 1:30 | 36.86 | 34.66 | 46.59 | 38.68 | 43.38 | 28.97 |
| दोपहर 3:30 | 54.42 | 52.11 | 62.43 | 55.93 | 60.83 | 44.25 |
गंगापुर नपा में 71.75 प्रतिशत
अंतिम मतदान का आंकड़ा देर रात प्राप्त हुआ, जिसमें गंगापुर नगरपालिका के लिए 71.75 प्रतिशत, सिल्लोड नगर पालिका के लिए 74.51 प्रतिशत, पैठण नगर पालिका के लिए 70.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। खुलदाबाद नगर पालिका के लिए कुल 82.26 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के समय सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
