संभाजीनगर में पाइपलाइन फॉल्ट से जलापूर्ति बाधित, मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू; लक्ष्य पर संकट
Chhatrapati Sambhajinagar Pipeline: छत्रपति संभाजीनगर में मुख्य जलवाहिनी में तकनीकी खराबी से जलापूर्ति प्रभावित। मरम्मत के बाद पंपिंग शुरू, लेकिन लक्ष्य समय पर पूरा होने पर संशय।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Water Supply Issue( Source: Social Media )
Sambhajinagar Water Supply Issue: छत्रपति संभाजीनगर मुख्य जलवाहिनी की जांच के दौरान कवड़गांव के पास स्क्रॉल वॉल्व पर पाइप की रबर सीलिंग फटने से बड़ा तकनीकी अवरोध निर्माण हो गया।
पाइप अलग हो जाने के चलते दो दिनों तक मरम्मत कार्य जारी रहा। शुक्रवार देर रात मरम्मत पूरी होने के बाद अब शनिवार सुबह से पंपिंग दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है।
उधर, नक्षत्रवाड़ी स्थित जलशुद्धिकरण केंद्र तक 14 अप्रैल तक पानी पहुंचाने के प्रयास जारी थे। वर्तमान अड़चनों को देखते हुए यह लक्ष्य समय पर पूरा होने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। गुढी पाड़वा के शुभ मुहूर्त पर जायकवाड़ी बांध से सायफन पद्धति के जरिए जैकवेल तक पानी लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को चलती बस में छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई निर्दयी मां, मासूमों के जेब में मिली चिट्ठी देख भड़के लोग
22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट! NEET पेपर लीक पर यवतमाल में विरोध; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
यवतमाल में MD ड्रग्स के साथ 4 गिरफ्तार, SUV से हो रही थी तस्करी; 5.39 लाख का माल जब्त
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल: वर्धा में 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने
शुरुआत में प्रमाण-पत्र व हस्ताक्षर प्रक्रिया के चलते कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में पानी जैकवेल में छोड़ा गया व मुख्य जलवाहिनी की चरणबद्ध जांच शुरू हुई पहले दिन 900 मीटर तक पानी छोड़ा गया। अगले दो दिनों में क्रमशः साढ़े तीन किमी और साढ़े बारह किमी तक पानी पहुंचा।
तबादले के चलते पड़ रहा है असर
मनपा प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ही पंपिंग शुरू करने का आठाह किया गया था। हालांकि, तकनीकी कारणों से यह संभव नहीं हो सका। समइस जाता है कि आयुक्त जी. श्रीकांत के तबादले का असर उसकी गति पर हुआ।
उल्लेखनीय है कि मुख्य जलवाहिनी के काम में मजीप्रा व जीवीपीआर कंपनी के बीच बार-बार मतभेद सामने आ रहे हैं। तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए कंपनी प्रयासरत है। मजीप्रा अधिकारियों से कथित तरीके से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से कार्य की गति प्रभावित होने की खबर है।
कुछ समय तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही
चौथे दिन धनगांव क्षेत्र में स्क्रॉल वॉल्व के पास पाइप उपलब्ध नहीं होने के चलते काम रुक गया, तदुपरांत पाइप लगाकर परीक्षण फिर शुरू किया गया। इसी दौरान कवडगांव में स्क्रॉल वॉल्व बंद करते समय स्बर सीलिंग अचानक फट गई थी।
यह भी पढ़ें:-नासिक में ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, 12 लाख की फिरौती की मांग; 5 घंटे में पुलिस ने दबोचे 4 आरोपी
इसके चलते पाइप अलग हो गया और एक बार फिर बड़ी बाधाएं निमर्माण हो गई, गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू करने के बाद शुक्रवार देर रात तक थाइप लगाने का काम पूर्ण किया गया, वरिष्ठ अधिकारियों की जांच के बाद शनिवार सुबह 8 बजे से पंपिग शुरू होने की जानकारी दी गई।
