Sambhajinagar में ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 96 हजार का माल जब्त; तीन आरोपी गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhajinagar Crime: संभाजीनगर में अवैध नशीले कफ सिरप की बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप जब्त किया।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Illegal Drug Racket( Source: Social Media )
Sambhajinagar Illegal Drug Racket: छत्रपति संभाजीनगर अवैध रूप से नशीले कफ सिरप की बिक्री करने वाले गिरोह का अपराध शाखा पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2026 को रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सिल्क मिल कॉलोनी तथा बीड बायपास रोड स्थित अबरार कॉलोनी में की गई। इस मामले में सातारा पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 91 तथा मादक पदार्थ संबंधी प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीला कफ सिरप बिना चिकित्सकीय पर्ची के अवैध रूप से बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने अबरार कॉलोनी में छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
पुलिस ने मौके से 76,000 रुपये कीमत की 190 बोतल नशीली कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त की इसके अलावा 20,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
कुल जब्त माल की कीमत लगभग 96.000 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख जावेद शेख नवाब, सय्यद अखिल सय्यद काजी हुसैनी निवासी सिल्क मिल्क कॉलोनी तथा शेख अरबाज शेख फिरोज निवासी अबरार कॉलोनी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar: संजय शिरसाट के पुत्र से जुड़े नीलामी मामले में जांच समाप्त, रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंपी गई
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यह नशीला सिरप गुजरात के अहमदाबाद निवासी अदनान कापड़िया से खरीदकर शहर में अवैध रूप से बेचते थे।
ये अधिकारी रहे शामिल
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर, पुलिस उपनिरीक्षक संदीप काले, अर्जुन कदम तथा अन्य पुलिस कर्मियों की टीम ने की पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शहर में यदि कही भी नशीले पदार्थों या अवैध दवाओं की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा,
