घर के सपने में ठगी, एक ही प्लॉट दो बार बेचकर 5 लाख की ठगी, संभाजीनगर में केस दर्ज

Plot Fraud: संभाजीनगर के गंगापुर जहांगीर में एक ही प्लॉट दोबारा बेचकर 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। बीड़ बाईपास उप-निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री के दौरान धोखा दिया गया।
Fraud in a home-buying dream: Rs. 5 lakh swindled by selling the same plot twice; case registered in Sambhaji Nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra Crime Land Scam: छत्रपति संभाजीनगर गंगापुर जहांगीर क्षेत्र में एक ही प्लॉट को दोबारा बेचकर पांच लाख रुपए की ठगी की घटना प्रकाश में आई। 21 अप्रैल 2025 को बीड़ बाईपास स्थित उप-निबंधक कार्यालय में हुई घटना बाबत हर्षल शिंदे (47, शिवज्योत कॉलोनी, एन-6 सिडको) व सुधाकर ससाणे (47, ली नंबर 10, नवनाथ नगर) के खिलाफ सातारा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है।

शेखर रामसिंह गरंडवाल (34, नवनाथ नगर, गारखेडा) ने शिकायत दर्ज कि वे प्रोजोन मॉल स्थित सत्यम स्पिरिट्स प्रालि में कैशियर हैं। घर निर्माण के लिए प्लॉट की तलाश के दौरान उन्हें गंगापुर जहांगीर स्थित गट क्रमांक 101, प्लॉट नंबर 26 (क्षेत्रफल 1363.80 वर्ग मीटर) दिखाया गया।

यह बताया गया कि उक्त प्लॉट मूल मालिक भोजीराम जाधव के नाम पर है व आरोपी हर्षल शिंदे के पास उसका पावर ऑफ अटॉर्नी है। मध्यस्थ सुधाकर ससाणे के जरिए प्लॉट का सौदा पांच लाख रुपएमें तय किया गया।

21 अप्रैल 2025 को बीई बाईपास स्थित उप-निबंधक कार्यालय क्रमांक-2 में बिक्री का पंजीकरण के वक्त शिकायतकर्ता ने 2 लाख रुपए नकद, 1 लाख रुपए फोन पे के जरिए व दो लाख रुपए का एचडीएफसी बैंक चेक देकर कुल पांच लाख रुपए का भुगतान किया। प्लॉट को अकृषिक बताते हुए ले-आउट स्वीकृत होने के दस्तावेज भी दिखाए गए।

पटवारी कार्यालय में हुआ खुलासा

खरीद के एक माह बाद शिकायतकर्ता ने सातबारह में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पटवारी कार्यालय में आवेदन किया, तब पटवारी ने बताया कि मूल मालिक भोजीराम जाधव ने प्राथमिकी पर आपत्ति दर्ज कराई है। जांच में यह भी पता चला कि उक्त प्लॉट 3 जनवरी 2023 को ही साक्षी रत्नपारखी के नाम पर पंजीकृत बिक्री हो चुकी थी।