संभाजीनगर में ट्रैफिक जाम पर बवाल, नगरसेविकाओं का रोको रास्ता; अतिक्रमण के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा
Sambhajinagar Traffic Congestion: छत्रपति संभाजीनगर में शोभा बुरांडे व अर्चना नीलकंठ के रास्ता रोको के बाद मनपा ने अतिक्रमण हटाया। वरद से सिग्मा हॉस्पिटल मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Road Blockade Protest( Source: Social Media )
Sambhajinagar Road Blockade Protest: छत्रपति संभाजीनगर शहर में वरद हॉस्पिटल से सिग्मा हॉस्पिटल के बीच मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण और उससे हो रही यातायात बाधा के विरोध में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के दो नगरसेविकाओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को आक्रामक रुख अपनाते हुए रास्ता रोको आंदोलन किया। आंदोलन के बाद महानगर पालिका के अतिक्रमण हटाओ दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
इसके बाद आंदोलन वापस ले लिया गया। वरद हॉस्पिटल से सिग्मा हॉस्पिटल तक के मार्ग पर बड़ी संख्या में सब्जी और फल विक्रेता सड़क किनारे दुकानें लगाकर व्यापार कर रहे थे।
दोनों ओर बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई थी। हाथ गाड़ियों, दोपहिया वाहनों और अस्थायी दुकानों के कारण यातायात में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही थी। कई बार कार्रवाई के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री संजय शिरसाट का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा वे हमेशा सपनों की दुनिया में रहते हैं
तूफान और बारिश से अंदरसूल सहित कई गांव प्रभावित, भारी नुकसान के बीच देवलाणे में छत गिरने से 3 घायल
गांधी वार्ड में फिर टूटा दुकान का ताला, देव्हाड़ी गांव में बढ़ा चोरो का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
इसी पृष्ठभूमि में भाजपा की नगरसेविका शोभा बुरांडे और अर्चना नीलकंठ सहित पार्टी कार्यकर्ता सोमवार सुबह सड़क पर उतर आए और रास्ता रोको आंदोलन शुरू किया। आंदोलन के दौरान विक्रेताओं को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।
प्रशासन ने की कार्रवाई
आरोप है कि कुछ विक्रेताओं ने टालमटोल जवाब दिए और धमकी भरे व्यवहार भी किए, जिसके बाद आंदोलन और तीव्र हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही जवाहर नगर पुलिस थाना के निरीक्षक सचिन कुंभार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। अतिक्रमण तत्काल हटाने का आश्वासन दिए जाने के बाद मनपा के अतिक्रमण हटाओ दल को बुलाया गया।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar में नई जल योजना को झटका: पाइपलाइन परीक्षण फेल, एयर वाल्व से रिसाव ने रोका जलापूर्ति काम
टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगी हाथ गाडियां और अन्य सामान हटाया तथा कुछ सामग्री जब्त कर ली आंदोलन के दौरान शैलेंद्र नीलकंठ और प्रदीप बुरांडे ने कहा कि सड़क के दोनों ओर बढ़ता अतिक्रमण गंभीर समस्या बन गया है। प्रशासन को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए, यदि दोबारा अंतिक्रमण हुआ तो दर्गा चौक पर और अधिक तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
