छत्रपति संभाजीनगर जिला अस्पताल में 8 दिन से ऑपरेशन थिएटर बंद, इलाज पर असर; मरीज परेशान
District Hospital Sambhajinagar: संभाजीनगर जिला अस्पताल में सर्जरी विभाग का ऑपरेशन थिएटर 8 दिनों से बंद है, जिससे प्रसूति सहित कई जरूरी शल्यक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
District Hospital Sambhajinagar ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Operation Theatre Closed: छत्रपति संभाजीनगर जिला अस्पताल में गत 8 दिनों से सर्जरी विभाग का ऑपरेशन थिएटर बंद होने के चलते छोटी-बड़ी शल्यक्रियाएं नहीं हो पाई हैं। इसके चलते निःशुल्क दवाइयों व निःशुल्क उपचार की उम्मीद लेकर आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों व उनके रिश्तेदारों को अनंत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यही नहीं, रोजाना उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों व परिजन भी निराशा के गर्त में जा रहे हैं। जिला अस्पताल में रखी रोग (गायनिक), अस्थिरोग (ऑथों), सामान्य शल्यक्रिया व नेत्र शल्यक्रिया के लिए कुल 4 ऑपरेशन थिएटर हैं। यहां प्रसूति संबंधी शल्यक्रियाएं (सिजेरियन व सामान्य), गर्भाशय से संबंधित प्रक्रियाएं, परिवार नियोजन, सामान्य सर्जरी, हर्निया, गांठ निकालना व दुर्घटना से जुड़े कई आवश्यक उपचार नियमित रूप से किए जाते हैं।
जरूरतमंदों पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ
सूत्रों के अनुसार, एक ऑपरेशन थिएटर के निर्जंतुकीकरण संबंधी परीक्षण की रिपोर्ट प्रतिकूल आने के बाद वहां शल्यक्रियाएं रोकी गई थी। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद थिएटर बंद रहने के चलते उपचार व्यवस्था प्रभावित रही, नतीजतन, मरीजों को नाइलाज होकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल, (घाटी) या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। निजी अस्पतालों में महंगे उपचार के चलते गरीब व रोज कमाने खाने वाले परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
जोरों पर कार्य जारी
इधर, अस्पताल प्रशासन ने दावा किया है कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के कार्य प्रगति पर हैं व सुविधानुसार शल्यक्रियाएं की जा रही हैं। मरीजों को असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर: रमजान में पानी संकट से जूझ रहा पुराना शहर, मनपा में आपात बैठक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मरीजों का रख रहे ख्याल
अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन रहा है। एक थिएटर के निर्जंतुकीकरण से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, हमारी पूरी कोशिश है कि मरीजों की किसी प्रकार की असुविधा न हो।
– अतिरिक्त जिला शल्य चिकित्सक, डॉ. भूषणकुमार रामटेके
