छत्रपति संभाजीनगर: पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े प्रेमिका की गला रेतकर हत्या; आरोपी प्रेमी सत्यम गावंडे मौके से फरार

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में एक सिरफिरे प्रेमी ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाली अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सत्यम गावंडे फरार हो गया है।
Petrol Pump Crime
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Petrol Pump Crime News: छात्रपति संभाजीनगर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली और कानूनव्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली एक बेहद भयानक घटना सामने आई है। दिनदहाड़े एक भीड़भाड़ वाले पेट्रोल पंप पर एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गला रेतकर निर्दय हत्या कर दी, जिससे पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे गणपति मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर काम कर रही पूजा गावंडे नामक युवती की हत्या उसके ही प्रेमी सत्यम रावसाहेब गावंडे ने कर दी। घटना इतनी भयावह थी कि उसने लोगों की आंखों के सामने ही पूजा का गला रेत दिया।

पूजा पेट्रोल पंप में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। जैसे ही वह अपने काम में व्यस्त थी, उसका प्रेमी सत्यम वहां आया। दोनों के बीच पहले कुछ समय के लिए बातचीत और बहस हुई, लेकिन गुस्साएं सत्यम ने अचानक अपने जेब से चाकू निकाल लिया और पूजा के गले पर वार कर दिया। इस हमले में इतना खून बहा कि पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी फरारपेट्रोल पंप पर ग्राहकों की भीड़ के बीच यह घटना हुई, जिससे वहां मौजूद लोग हक्केबक्के रह गए। हत्या के बाद सत्यम मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही करमाड पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह हत्या प्रेमसंबंध के विवाद या शक के कारण हुई हो सकती है। पेट्रोल पंप पर मौजूद किसी व्यक्ति ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। फरार आरोपी सत्यम गावंडे को पकड़ने के लिए करमाड पुलिस ने विशेष टीमों को रवाना किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com