छत्रपति संभाजीनगर: जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर सियासी टकराव, निर्दोषों को न सताएं-अंबादास दानवे
Sambhajinagar Politics: अंबादास दानवे ने कहा कि अवैध प्रमाण पत्रों पर कार्रवाई जरूरी है, लेकिन इसके बहाने ग्रामीणों की जाति प्रमाण पत्र प्रक्रिया रोकना अनुचित है। निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाना चा
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Illegal Certificates: छत्रपति संभाजीनगर भाजपा नेता किरीट सोमैया द्वारा कथित अवैध जन्म प्रमाण पत्रों के मुद्दे को उठाया – जाना उचित है, किंतु इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को नहीं रोका जाना चाहिए।
इस तरह का स्पष्ट मत शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने यहां व्यक्त किया, मंगलवार को क्रांति चौक पर आयोजित आरमार प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए दानवे ने यह प्रतिक्रिया दी।
गौरतलब है कि किरीट सोमैया सोमवार को संभाजीनगर शहर पहुंचे थे। उन्होंने इस संबंध में महानगरपालिका जाकर महापौर से चर्चा की तथा मामले की समीक्षा की। साथ ही अवैध रूप से जारी किए गए प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की मांग भी की।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
इस विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए अंबादास दानवे ने कहा कि यदि किसी को गलत तरीके से प्रमाण पत्र दिया गया है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में जारी किए जा रहे जाति प्रमाण पत्रों को रोक देना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि गलत व्यक्तियों पर कार्रवाई करते समय निर्दोष लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
ब्लैक बॉक्स बंद होने का दावा संदेहास्पद, दानवे ने उठाए सवाल
अजित पवार के विमान से जुड़े दुर्घटना प्रकरण में ब्लैक बॉक्स मिलने के बावजूद उसके बंद होने की बात कही जा रही है। इस पर नेता अंबादास दानवे ने गंभीर संदेह व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यदि ब्लैक बॉक्स बंद बताया जा रहा है तो इससे शंका उत्पन्न होना स्वाभाविक है। दानवे ने कहा कि किसी भी विमान का संपूर्ण तकनीकी इतिहास ब्लैक बॉक्स में सुरक्षित रहता है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर: गर्मी से पहले जल संकट पर सख्ती, 8 दिन में एक बार पानी! मेयर राजूरकर का 25 फरवरी तक अल्टीमेटम
उड़ान के दौरान की सभी गतिविधिया, पायलट की बातचीत तथा तकनीकी आंकड़े उसमें रिकॉर्ड होते हैं, उन्होंने दावा किया कि चाहे कितना भी बड़ा विमान हादसा क्यों न हो, सामान्यतः ब्लैक बॉक्स को गंभीर क्षति नहीं पहुंचती।
