Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में रोज 6 किसान दे रहे जान; रोहित पवार ने कर्जमाफी पर सरकार को घेरा, उद्धव ठाकरे पर कही ये बात

Rohit Pawar On Farmer Suicides: एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र में बढ़ते कृषि संकट, खाद-बीज की महंगाई और उद्धव ठाकरे के दौरों को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर तीखा हमला बोला है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 27, 2026 | 12:46 PM

रोहित पवार (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rohit Pawar On Maharashtra Farmer Loan Waiver: महाराष्ट्र में गहराते कृषि संकट को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने दावा किया है कि राज्य में हर दिन औसतन 6 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने किसान कर्जमाफी और शिवसेना यूबीटी में टूट को लेकर महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बढ़ती महंगाई ने तोड़ी अन्नदाता की कमर

छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने राज्य की कृषि व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि आज का किसान चौतरफा मार झेल रहा है। महाराष्ट्र में हर दिन लगभग छह किसान आत्महत्या कर रहे हैं। खेती में इस्तेमाल होने वाली हर बुनियादी चीजों की कीमत आसमान छू रही है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत फर्टिलाइजर वितरण के सवाल पर रोहित पवार ने कहा कि अगर आप देखें, तो खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद, पेट्रोल, डीजल, बीज जैसी चीजों और दूसरे खर्चों की कीमत लगातार बढ़ रही है। लेकिन, अफसोस की बात है कि किसानों को अपनी उपज के लिए जो कीमत या रिटर्न मिलता है, वह काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार दिखावा अधिक करती है।

सम्बंधित ख़बरें

स्मार्ट मीटर की अफवाहों पर न दें ध्यान! नागपुर में लाखों घरों में लगे मीटर; मुख्य अभियंता राजेश नाईक की अपील

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से नागरिकों का झुकाव Electric Vehicles की ओर, सड़कों पर दौड़ रहे हैं 368 ई-रिक्शा

तालाब और नदी सफाई में नई तकनीक की एंट्री, पुणे में ‘फ्लोटिंग स्पाइडर मशीन’ का सफल परीक्षण

मनीषनगर में अतिक्रमण का तांडव! 3 किमी सड़क पर 500 से ज्यादा अवैध ठेले; हर दिन वाहन चालक जाम में फंसने को मजबूर

किसान कर्जमाफी पर क्या बोले रोहित पवार

शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कर्जमाफी के लिए जो टर्म्स एंड कंडीशन रखी हैं, उसके कारण करीब 70 प्रतिशत किसान कर्जमाफी से वंचित रह जाएंगे और यह पूरी तरह की कर्जमाफी नहीं होगी।

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: NCP (SP) MLA Rohit Pawar says, “Every day, around six farmer suicides are happening in Maharashtra. If you look at it, the cost of farming inputs such as fertilisers, petrol, diesel, seeds, and other expenses has been continuously… pic.twitter.com/ypHv9XiQ7S — IANS (@ians_india) June 27, 2026

रोहित पवार ने कहा कि पिछले साल बारिश के कारण पूरे राज्य में कृषि का नुकसान 35 हजार करोड़ रुपए का हुआ था। सरकार ने 31 हजार करोड़ रुपए के मुआवजे की घोषणा की थी, लेकिन लोगों के हाथों में सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपए आए। 20 हजार करोड़ रुपए किसानों तक इसलिए नहीं पहुंचे कि वहां सरकार ने कुछ शर्तें रखी थीं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार किसानों की मदद करना चाहती है तो फर्टिलाइजर की कीमत कम की जानी चाहिए। उपलब्धता को भी बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:- समृद्धि महामार्ग से बदलेगी छत्रपति संभाजीनगर की तस्वीर, 4 नए विकास केंद्रों से चमकेगी 42 गांवों की किस्मत

उद्धव ठाकरे के महराष्ट्र दौरे पर रोहित पवार का बयान

शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र का दौरा शुरू किया है। इस पर रोहित पवार कहा कि उद्धव ठाकरे अलग-अलग जिलों और चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं क्योंकि उनके 6 सांसद दूसरे गुट में चले गए हैं। जिन क्षेत्राें के सांसद बागी हुए हैं उस क्षेत्र में जाकर पार्टी कार्यकर्ता-पदाधिकारी और नेताओं से चर्चा करना जरूरी है। इसीलिए उद्धव ठाकरे उन क्षेत्राें का दौरा कर रहे हैं।

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: On Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray touring Maharashtra after party defections, NCP (SP) MLA Rohit Pawar says, “Uddhav Thackeray is visiting different districts and constituencies because six of his MPs have defected to another… pic.twitter.com/QsiOksUMQO — IANS (@ians_india) June 27, 2026

रोहित पवार ने कहा कि हम मराठवाड़ा में लोगों और किसानों से मिल रहे हैं क्योंकि किसान कर्जमाफी का मुद्दा बहुत अहम है। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है, और हम सरकार को किसानों के हित में सुनने, जवाब देने और फैसले लेने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसानों को न्याय दिलाना है।

Rohit pawar targets government over farmers suicide and uddhav thackeray tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 12:46 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News
  • Rohit Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.