Jalna ZP और पंचायत समिति चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, आरक्षण लिस्ट जारी
Maharashtra में जल्द ही महानगरपालिका के चुनाव का आगाज होने जा रहा है। हाल ही में जालना में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए आरक्षण ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी की गई।
- Written By: अपूर्वा नायक
जिलाधिकारी आशिमा मित्तल (सौ. सोशल मीडिया )
Jalna News In Hindi: आगामी जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव 2025 के लिए तहसीलवार गट व गणों के आरक्षण ड्रॉ की प्रक्रिया बीते दिन जिलाधिकारी आशिमा मित्तल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति सभागार में संपन्न हुई।
जिप के लिए पिछड़ा वर्ग (नागरिक मागास प्रवर्ग) के लिए 15 सीटें, सर्वसाधारण (सामान्य वर्ग) के लिए 33, अनुसूचित जाति के लिए 8 व अनुसूचित जनजाति के लिए 1 सीट आरक्षित की गई है। यही नहीं, पंचायत समितियों के सभापति पदों के लिए भी आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
जिलाधिकारी कार्यालय में अपर जिलाधिकारी रीता मैत्रेवार, उप जिलाधिकारी (सामान्य प्रशासन) नम्रता चाटे, नायब तहसीलदार तुषार निकम संग ग्रामीणों की मौजूदगी में ड्रॉ की औपचारिकता पूर्ण की गई।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
जिप की तहसीलवार आरक्षण सूची
| तहसील / क्षेत्र | आरक्षण वर्ग |
|---|---|
| भोकरदन वालसावंगी | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| पारध बु. | पिछड़ा वर्ग |
| जलगांव सपकाल | अनुसूचित जनजाति (महिला) |
| आन्वा | सामान्य (महिला) |
| वालसा वडाला | सामान्य |
| आव्हाना | पिछड़ा वर्ग |
| सोयगांव देवी | सामान्य (महिला) |
| नलणी बु. | सामान्य |
| हसनाबाद | पिछड़ा वर्ग |
| चांदई ठोंबरी | सामान्य (महिला) |
| राजूर | अनुसूचित जाति (महिला) |
| जाफराबाद वरूड बु. | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| माहोरा | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| जवखेडा ठेंग | अनुसूचित जाति (महिला) |
| सिपोरा अंभोरा | अनुसूचित जाति (महिला) |
| टेंभूर्णी | पिछड़ा वर्ग |
| अकोला देव | पिछड़ा वर्ग |
| दाभाड़ी (बदनापुर) | सामान्य (महिला) |
| बावणे पांगरी | अनुसूचित जाति |
| गेवराई बाजार | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| शेलगांव | अनुसूचित जाति |
| रोशनगांव | सामान्य (महिला) |
| बाधरुल जहांगीर (जालना) | अनुसूचित जाति |
| पीरकल्याण | सामान्य (महिला) |
| मोजपुरी | सामान्य |
| शेवली | अनुसूचित जाति |
| नेर | सामान्य |
| राम नगर | सामान्य (महिला) |
| देवमूर्ति | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| रेवगांव | अनुसूचित जाति (महिला) |
| भाटेपुरी | सामान्य |
| तलणी (मंठा) | सामान्य |
| खोराड सावंगी | सामान्य |
| जयपुर | सामान्य |
| हेलस | सामान्य |
| पांगरी गोसावी | सामान्य (महिला) |
| केंधली | पिछड़ा वर्ग |
| वाटूर (परतूर) | सामान्य |
| सातोना खुर्द | सामान्य (महिला) |
| पाटोदा गांव | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| आष्टी | सामान्य (महिला) |
| कोकाटेहदगांव | सामान्य (महिला) |
| राणीठेचेगांव (घनसावंगी) | सामान्य |
| रांजणी | सामान्य |
| गुरुपिंपरी | सामान्य |
| मच्छिंद्रनाथ चिंचोली | सामान्य |
| कुंभारपिंपलगांव | सामान्य (महिला) |
| अंतरवाली टेंभी | सामान्य (महिला) |
ये भी पढ़ें :- Supreme Court हमले के विरोध में Sambhajinagar में हुआ शांतिपूर्ण प्रदर्शन, नागरिकों ने दिखाई एकजुटता
पंचायत समिति सभापति आरक्षण सूची
| तहसील / पंचायत समिति | आरक्षण वर्ग |
|---|---|
| भोकरदन | पिछड़ा वर्ग (महिला) |
| जानाबाद | अनुसूचित जाति |
| जालना | पिछड़ा वर्ग |
| मंठा | सामान्य |
| बदनापुर | सामान्य |
| घनसावंगी | सामान्य (महिला) |
| परतूर | सामान्य (महिला) |
| अंबड | सामान्य (महिला) |
जिलाधिकारी ने क्या कहा?
जिलाधिकारी आशिमा मित्तल ने कहा कि, आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की गई है, सभी तहसीलों के लिए आरक्षण तय होने के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव 2025 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों से अपील की है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शांतिपूर्ण व सहयोगी भूमिका निभाएं, ताकि आगामी चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।
