-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Petition Filed In Aurangabad High Court Against Raj Thackerays Meeting
राज ठाकरे की सभा के खिलाफ औरंगाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : मनसे प्रमुख राज ठाकरे (MNS Chief Raj Thackeray) की रविवार को औरंगाबाद (Aurangabad) में आयोजित जनसभा के खिलाफ मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) के औरंगाबाद खंडपीठ (Aurangabad Bench) में एक याचिका दायर की गई है। रिपब्लिक युवा मोर्चा के जयकिसान कांबले (Jaikisan Kamble) ने यह याचिका दायर की है। याचिका में कांबले ने कहा कि राज ठाकरे जानबूझकर दो समुदाय के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ रहे है। इसलिए उनकी जनसभा (Public Meeting) पर रोक लगाने की मांग की गई। अगर, राज ठाकरे की जनसभा होती है तो उसका लाइव टेलीकास्ट (Live Telecast) न करने की मांग भी याचिका में की गई।
हिंदु-मुस्लिम समुदाय के मुददे
याचिकाकर्ता (Petitioner) जयकिसान कांबले ने बताया कि राज ठाकरे की जनसभा से शांति पूर्ण औरंगाबाद में कानून व्यवस्था (Law and Order) बिगड सकती है। राज ठाकरे की सभा को लेकर सख्त निर्देश कोर्ट द्वारा दिए जाए। हमारी मांग है कि राज ठाकरे की औरंगाबाद में सभा ही ना हो। अगर, होती है तो उसका लाइव टेलीकास्ट न किया जाए, यह मांग जयकिसान कांबले ने औरंगाबाद हाईकोर्ट में दायर याचिका में की है। याचिकाकर्ता कांबले ने बताया कि राज ठाकरे जानबूझकर हिंदु-मुस्लिम समुदाय में तनाव पैदा कर रहे है। इसलिए उनकी जनसभा पर रोक लगनी चाहिए। गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने भी इस मामले में कई बैठके ली है। यह विवाद निर्माण न हो, इसको लेकर हमने याचिका दायर किए जाने की जानकारी जयकिसान कांबले ने दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज ठाकरे की मुंबई और ठाणे में जनसभा में उन्होंने राज्य के माहौल को बिगाडनेवाले बयान दिए है। उनकी जनसभा में हमेश हिंदु-मुस्लिम समुदाय के मुददे आते है। रमजान ईद करीब है। उनके बयानों से औरंगाबाद शहर में दंगा भी हो सकता है। इसलिए उनके बयान को पहले जांच करने की मांग भी याचिका में की गई।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटील की बढ़ीं मुश्किलें, पवनराजे मर्डर केस के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी CBI
वर्धाः शिक्षा विभाग को झटका, स्कूल खोलने का आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
मुंबई: देश में पहली बार EVM का होगा ‘डायग्नोस्टिक टेस्ट’; चांदिवली चुनाव परिणाम को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Petition filed in aurangabad high court against raj thackerays meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
औने-पौने दाम में भारत का खनिज चीन को बेचा, ED ने जब्त की 1000 करोड़ की संपत्तियां
Jun 21, 2026 | 02:50 PMभंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Jun 21, 2026 | 02:50 PMअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PMNagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
Jun 21, 2026 | 02:38 PMकानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














