छत्रपति संभाजीनगर: ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से मचा हड़कंप, अवैध धंधों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 72 आरोपी गिरफ्तार
Sambhajinagar Operation All Out: छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस ने ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत 12 घंटे में 72 आरोपियों पर कार्रवाई कर 1.17 करोड़ रुपये से अधिक का माल जब्त किया।
- Written By: अंकिता पटेल
ऑपरेशन ऑल आउट, संभाजीनगर पुलिस,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Gutkha Smuggling: छत्रपति संभाजीनगर जिला ग्रामीण पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव के मार्गदर्शन में अवैध कारोबारों के खिलाफ जिले में 6 जून की शाम 6 बजे से 7 जून की सुबह 6 बजे तक ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ अभियान चलाकर मात्र 12 घंटे में 72 आरोपियों के खिलाफ 73 प्रकरण दर्ज किए। इस कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन, कच्ची शराब निर्माण, अवैध शराब बिक्री, जुआ व गुटखा तस्करी पर बड़ी नकेल करते हुए कुल 1 करोड़, 17 लाख, 84, 160 रुपये का माल जब्त कर लिया।
एसपी जाधव ने सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। अवैध रूप से रेत परिवहन करने 11 वाहन जब्त कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उतने ही प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त वाहन का कुल मूल्य 1 करोड़, 11 लाख, 6,000 रुपये बताया गया है।
यही नहीं, संबंधित वाहनों के परमिट निलंबित करने के लिए प्रस्ताव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 20 अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी कर 20 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के मानेवाड़ा घाट पर सनसनीखेज गैंगवार: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, साथी की हालत गंभीर!
Mathura: तीन साल पहले लापता युवक के मामले में बड़ा खुलासा; कुएं से मिले अवशेष, जांच में होगा मौत का खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके की मां का पहला बयान, कहा- बेटे पर फेंकी गई स्याही, बुखार में भी…
दहेज व चरित्र पर संदेह के नाम पर अत्याचार: छत्रपति संभाजीनगर में 2 विवाहिताओं का उत्पीड़न, 8 के खिलाफ केस दर्ज
18 शराब विक्रेताओं पर किया मामला दर्ज
पुलिस ने 5,618 लीटर रसायन, 419 लीटर तैयार देशी शराब, ड्रम व अन्य सामग्री जब्त कर नष्ट कर दी जिसका मूल्य 4 लाख, 33, 350 रुपये आंका गया है। अवैध रूप से देसी व विदेशी शराब बेचने वाले 18 आरोपियों के खिलाफ भी मामले दर्ज कर उनके पास से 925 शराब की बोतलें, वाहन व अन्य सामग्री संग 1 लाख, 56, 650 रुपये का माल भी जब्त किया गया। जुआ अड्डों पर छापेमारी कर 21 लोगों को हिरासत में लेकर 6 प्रकरण दर्ज किए गए।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
गुटखा तस्करी का भी किया गया भंडाफोड़
खुलताबाद पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए एक वाहन संग 70, 600 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया। यही नहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 3 प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने के लिए नाकाबंदी, कॉम्बिंग ऑपरेशन व विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे।
