Chhatrapati Sambhajinagar में अवैध निर्माणों पर मनपा सख्त, हर हफ्ते निरीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation ने अवैध निर्माणों पर सख्ती बढ़ायी है। सभी जोन निरीक्षकों को हर हफ्ते रिपोर्ट देना अनिवार्य किया गया है।मनपा आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर में बढ़ते अनधिकृत निर्माणों पर लगाम लगाने के लिए मनपा ने कड़ा रुख अपनाया है। मनपा के अतिक्रमण विभाग के प्रमुख संतोष वाहुले ने सभी जोन के इमारत निरीक्षकों और अतिक्रमण निरीक्षकों को हर हफ्ते निर्माण निरीक्षण रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
शहर में हाल ही में चलाए गए सड़क चौड़ीकरण अभियान में लगभग साढ़े पाँच हजार अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किए गए, फिर भी कई इलाकों में नए अवैध निर्माणों ने गति पकड़ ली है। वाहुले ने मनपा की अनुमति के बिना चल रहे इन निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शहर में नए अवैध निर्माणों की शिकायतें मिलने के बाद, मनपा प्रशासक जी श्रीकांत ने मामले की तत्काल जाँच के आदेश दिए हैं। इसके अनुसार, अतिक्रमण विभाग प्रमुख ने एक से दस जोनों के अधिकारियों को लिखित निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश में कहा गया है कि जोन क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
ये भी पढ़ें :-Sambhajinagar में टैंकर फटा, वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट, होटल चालक की मौत
भागीदारी की अपील
अतिक्रमण विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, कई इमारत निरीक्षकों ने क्षेत्र भ्रमण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। परिणामस्वरूप, शहर में अनधिकृत निर्माण बढ़ रहे है। इस पृष्ठभूमि में, अतिक्रमण विभाग के प्रमुख संतोष वाहुले ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी निरीक्षक क्षेत्र का दौरा करें और अवैध निर्माणों को रोकें और की गई कार्रवाई की साप्ताहिक रिपोर्ट नियमित रूप से पेश करे। यदि रिपोर्ट प्राप्त नहीं होती है, तो संबंधित निरीक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
