-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Sambhajinagar Municipal Corporation Receives Green Success Story Award
Sambhajinagar MNC को राष्ट्रीय सम्मान, ‘ग्रीन सक्सेस स्टोरी अवार्ड 2025’ से हुई सम्मानित
- Written By: अपूर्वा नायक
Chhatrapati Sambhajinagar MNC को जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘ग्रीन सक्सेस स्टोरी अवार्ड 2025’ मिला। खाम-सुखना नदी पुनरुत्थान देशभर में मिसाल बना।

छत्रपति संभाजीनगर महापालिका (pic credit; social media)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: महानगर पालिका ने आयुक्त जी। श्रीकांत के मार्गदर्शन में जल प्रबंधन और शहरी पर्यावरण के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘ग्रीन सक्सेस स्टोरी अवार्ड 2025’ पर कब्जा किया है।
‘माझी वसुंधरा अभिवान’ के अंतर्गत खाम-सुखना नदियों के पुनरुत्थान और विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट जल उपचार जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए आई फैट इंडिया 2025 के राष्ट्रीय कार्यक्रम में यह महत्वपूर्ण सम्मान मनपा को मिला।
मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर में आयोजित आई फैट इंडिया 2025 के राष्ट्रीय कार्यक्रम में ‘सेलिब्रेटिंग महाराष्ट्राज क्लाइमेट लीडरशिप एट द लोकल लेवल’ विषय के अंतर्गत यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर मनपा के नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना देशभर के विशेषज्ञों ने की।
सम्बंधित ख़बरें
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
पर्यावरण संवेदनशील महानगरपालिकाओं में शामिल
आयुक्त एवं प्रशासक जी श्रीकांत की दूरदर्शी अगुवाई में मनपा ने जल पुनर्चक्रण, अपशिष्ट जल प्रबंधन, हरित आवरण वृद्धि और नदी पुनरुत्थान जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन्हीं प्रयासों के चलते छत्रपति संभाजीनगर को राज्य की अग्रणी पर्यावरण संवेदनशील नगरपालिकाओं में शामिल किया गया है।
मनपा की ओर से उपायुक्त नंदकिशोर भोंबे, कार्यकारी अभियंता अनिल तनपुरे, स्वच्छता अधिकारी अनिल जाधव, सचिन भालेराव, सिटी कोऑर्डिनेटर किरण जाधव, चेतन वाघ तथा लाइफ फर्स्ट के सागर शहा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन के निदेशक नवनाथ वाठ, माझी वसुंधरा मिशन के निदेशक सुधाकर बोबड़े और एआईएलएलएसजी को निदेशक उत्कर्षा कबड़ी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। अतिथियों ने मनपा के प्रदर्शनी स्टॉल का दौरा किया और स्थानीय निकाय के पर्यावरणीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट जल उपचार परियोजना
शहर में प्रभावी जल संसाधन प्रबंधन और पुन उपयोग के लिए मनपा ने विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र स्थापित किए हैं। इन संयंत्रों प्राप्त उपचारित जल का उपयोग शहर के उद्यानी गरवारे ब्रिकेट मैदान और सार्वजनिक हरित क्षेत्र में किया जा रहा है, जिससे पेयजल की बचत के साथ पर्यावरणीय संतुलन चनाप रखा गया है।
ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar में गूंजी हुंकार, कांग्रेस फिर से मराठवाड़ा में लहराएगी झंडा
खाम और सुखना नदियों का पुनरुत्थान
महानगर पालिका ने शहर की खाम और सुखना नदियों के पुनरुत्थान के लिए व्यापक पहल की है इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिला है बल्कि शहर की पारिस्थितिकी तंत्र में भी सुधान हुआ है। इन प्रयासों के चलते मनपा को ‘जल थीम के अंतर्गत ग्रीन सवसेस स्टोरी आशर्ड प्रदान किया गया है।
Sambhajinagar municipal corporation receives green success story award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














