-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Maharashtra Politics Operation Tiger Sanjay Shirsat Eknath Shinde Uddhav Thackeray
होकर रहेगा ‘ऑपरेशन टायगर’, संजय शिरसाट का बड़ा दावा, सही वक्त पर अचूक वार करेंगे डॉक्टर शिंदे
- Written By: अनिल सिंह
Operation Tiger Maharashtra: एकनाथ शिंदे के 'ऑपरेशन टायगर' से उद्धव ठाकरे की चिंता बढ़ी। संजय शिरसाट ने कहा, शिंदे सही समय पर बड़ा फैसला लेंगे। भोंदू खरात मामले पर भी दी सफाई।

Uddhav Thackeray On Operation Tiger (डिजाइन फोटो)
Sanjay Shirsat On Operation Tiger: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ‘ऑपरेशन’ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद शिवसेना (UBT) के खेमे में हलचल मची हुई है। चर्चा है कि ‘ऑपरेशन टायगर’ के जरिए उद्धव ठाकरे के गुट के 6 सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए शिंदे गुट ने पूरी ‘फिल्डिंग’ सजा दी है। शिवसेना के कद्दावर नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में मीडिया से बात करते हुए इस दावे को और हवा दे दी है कि यह ऑपरेशन होकर ही रहेगा।
शिरसाट के इस बयान ने विपक्षी गठबंधन की धड़कनें बढ़ा दी हैं, खासकर तब जब उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों की आपात बैठक बुलाई थी, जिसमें परभणी के सांसद संजय उर्फ बंडू जाधव की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
संजय शिरसाट का दावा: ‘डॉक्टर’ शिंदे का अचूक निशाना
संजय शिरसाट ने ‘ऑपरेशन टायगर’ पर सस्पेंस बरकरार रखते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे किसी भी ऑपरेशन को ढोल बजाकर नहीं करते। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “हमारे नेता एकनाथ शिंदे को ‘डॉक्टर’ की मानद उपाधि मिली है और वे जानते हैं कि कौन सा ऑपरेशन कब और कैसे करना है। वे सही समय पर अचूक फैसला लेने में माहिर हैं और ‘ऑपरेशन टायगर’ का वक्त अब करीब आ गया है।” नवनियुक्त राज्यसभा सांसद ज्योति वाघमारे ने भी नांदेड़ में इसी तरह के संकेत दिए हैं, जिससे उद्धव गुट के सांसदों के टूटने की अटकलों को बल मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
नागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
मुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
प्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
ये भी पढ़ें- केरोसिन स्टोव की वापसी, मुंबई में बढ़ी मांग, गैस सिलेंडर की लंबी वेटिंग से बचने का विकल्प!
भोंदू बाबा अशोक खरात और सरकार पर आरोप
विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे इन आरोपों पर कि राज्य सरकार भोंदू बाबा अशोक खरात के इशारों पर चलती है, शिरसाट ने कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “सरकार किसी बाबा के कहने पर नहीं, बल्कि एक सक्षम नेतृत्व के दम पर चलती है। अगर बाबा के कहने पर सरकार चलती, तो उन्हें ही मुख्यमंत्री बना दिया गया होता।” उन्होंने आगे कहा कि खरात के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी, नकली अंगूठियां बेचने और विदेशी निवेश जैसे गंभीर मामले सामने आए हैं। इस पूरी साखली (Chain) में जो भी शामिल होगा, उसे सरकार बख्शेगी नहीं और जल्द ही नई गिरफ्तारियां होंगी।
‘एन्काऊंटर’ के दावों पर वड्डेटीवार को घेरा
कांग्रेस नेता विजय वड्डेटीवार के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने अशोक खरात के ‘एन्काऊंटर’ की आशंका जताई थी, शिरसाट ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान देना केवल समाज में भ्रम फैलाना और आरोपी को बचाने की कोशिश है। शिरसाट ने तंज कसते हुए कहा, “अगर वड्डेटीवार को इतनी ही चिंता है, तो उन्हें खरात का बॉडीगार्ड बन जाना चाहिए। किसी को मारकर मामला खत्म करना सरकार का काम नहीं है; सरकार कानूनी प्रक्रिया का पालन करती है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और अपराधी को कड़ी सजा मिले।”
Maharashtra politics operation tiger sanjay shirsat eknath shinde uddhav thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










