-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Machinery Will Accelerate The Development Of Aurangabad There Will Be A Saving Of Rs 4 Crore Every Year On Cleaning The Drain Aastik Kumar Pandey
मशीनरी से औरंगाबाद के विकास को मिलेगी गति, नाले की सफाई पर हर साल चार करोड़ रुपये की होगी बचत : आस्तिक कुमार पांडेय
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) की ओर से नए खरीदे गए वाहन (Vehicles) और मशिनरी के चलते शहर के विकास को अधिक गति मिलने के साथ ही नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना और आसान होगा। विशेषकर, आधुनिक मशिनरी खरीदने से हर साल नाले की सफाई पर खर्च होने वाले चार करोड़ रुपए की बचत भी महानगरपालिका कर पाएगी। यह दावा महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) और प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय (Astik Kumar Pandey) ने यहां किया।
महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार बड़े पैमाने पर महानगरपालिका अधिकारियों को कार्यालयीन कामकाज के लिए 7 इलेक्ट्रिक कारें महानगरपालिका के निधि से और 15वें वित्त आयोग के निधि से शहर के नालों की सफाई और अन्य कामों के लिए जेसीबी कंपनी के 4 बैक हो लोडर, 2 पोकलेन, अशोक लिलैंड कंपनी के 3 टीपर खरीदी किए गए। इसका शुभारंभ महानगरपालिका मुख्यालय के प्रांगण में महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडेय के हाथों किया गया। उसके बाद पांडेय ने यह दावा किया। कमिश्नर ने कहा कि इन वाहनों से शहर की जनता को मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति करना आसान होगा। विशेषकर, महानगरपालिका प्रशासन हर साल नालों की सफाई के लिए यह सभी आधुनिक मशिनरियां किराए पर लेकर 4 करोड़ की राशि खर्च करती थी। यह सभी वाहन महानगरपालिका द्वारा खरीदी करने से महानगरपालिका प्रशासन हर साल 4 करोड़ रुपए की बचत कर पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में बारिश का इंतजार या बाढ़ का खौफ? खुदी सड़कें और चोक नालियां बस्तियों में ढाएंगी ‘आसमानी कहर
मानसून से पहले एक्शन मोड में अमरावती मनपा, आयुक्त वर्षा लड्डा ने नालों का किया निरीक्षण
नागपुर में फिर तबाही मचा सकती है पीली नदी: मनपा मानसून पूर्व सफाई के दावे फेल, गोरेवाड़ा पर फिर बाढ़ का साया
नागपुर मनपा के ‘नाला सफाई’ के दावे फेल; कामगारनगर में नहीं उतरी गाद, पहली ही बारिश में डूबने का खतरा
आगामी दिनों अग्निशमन दल होगा सक्षम
महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिक पांडेय ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में प्रशासन द्वारा अग्निशमन विभाग को और अधिक सक्षम किया जाएगा। महानगरपालिका ने हाल ही में शहर में 22 मंजिल इमारत को परमिशन दी है। उस दृष्टि से अग्निशमन दल और अधिक मजबूत करने की जरुरत है। उसके तहत महानगरपालिका प्रशासन नियोजन कर रहा है। चालू आर्थिक वर्ष में अग्निशमन दल और अधिक मजबूत होगा। यह दावा भी प्रशासक पांडेय ने किया। अंत में पांडेय ने बताया कि इन दिनों शहर में 17 स्मार्ट सिटी बसेस दौड़ रही है। आगामी एक माह में स्मार्ट बस सेवा और अधिक सक्षम की जाएगी। आगामी तीन माह में नए 35 इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसेस शहर में दौड़ेगी। कार्यक्रम में महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त बीबी नेमाने, रविन्द्र निकम, शहर अभियंता सखाराम पानझडे, उपायुक्त संतोष टेंगले, सौरभ जोशी, कार्यकारी अभियंता डिके पंडित, बीडी फड, संतोष वाहुले, हेमंत कोल्हे, डॉ. नीता पाडलकर, विक्रम दराडे, पीआरओ तौसिफ अहमद उपस्थित थे।
Machinery will accelerate the development of aurangabad there will be a saving of rs 4 crore every year on cleaning the drain aastik kumar pandey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMJPL फाइनल के दौरान रांची में बड़ा हादसा, स्टेडियम के गेट पर भगदड़ में कई घायल, फैंस ने की तोड़फोड़
Jun 23, 2026 | 11:17 PMExplainer: 100 में से 10 कत्ल की वजह मोहब्बत! राजा रघुवंशी से सौरभ राजपूत तक, क्यों जानलेवा बन रहा है ये इश्क?
Jun 23, 2026 | 11:12 PM76 साल की रिटायर्ड महिला हर हफ्ते 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना, सेवा की मिसाल बना जीवन
Jun 23, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM














