छत्रपति संभाजीनगर: जिन्सी में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 131 गोवंश मुक्त; 8 आरोपियों पर 4 केस, मकोका कार्रवाई
Sambhajinagar Search Operation: छत्रपति संभाजीनगर के जिन्सी इलाके में पुलिस ने 6 घंटे का सर्च ऑपरेशन चलाकर 131 गोवंश को मुक्त कराया। अवैध रूप से छिपाकर रखे गए जानवरों के मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज।
- Written By: रूपम सिंह
सर्च ऑपरेशन प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडीया)
Chhatrapati Sambhajinagar Jinsi Police Station Search Operation: छत्रपति संभाजीनगर इंद से पहले शहर पुलिस ने बुधवार को जिन्सी क्षेत्र में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 131 गोवंश को मुक्त कराया। करीब छह घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस ने घरों, गोदामों और बंद जगहों में छिपाकर रखे गए गोवंश को बरामद किया।
मामले में आठ लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने आरोपियों पर मकोका के तहत भी कार्रवाई की संभावना जताई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बकरी ईद के मद्देनजर शहर के कुछ हिस्सों में अवैध रूप से गोवंश को छिपाकर रखा गया है और अवैध कत्तल की तैयारी चल रही है।
इसके बाद पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने कुछ दिन पहले शांति समिति, मौलवियों और कसाई व्यवसाय से जुड़े लोगों की बैठक लेकर कानून का पालन करने की सख्त चेतावनी दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gondia News: लो वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण, सड़क अर्जुनी में विरोध प्रदर्शन
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Gondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
स्कूल बचाना सबकी जिम्मेदारी, सिर्फ सरकार की नहीं, नवभारत एजुकेशन समिट में बोलीं डॉ. माधुरी सावरकर
घरों में छिपाकर रखे गए थे गोवंश, 8 पर केस
बावजूद इसके जिन्सी क्षेत्र में गुप्त रूप से गोवंश रखने की जानकारी पुलिस को मिली इसी सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे जिन्सी पुलिस थाना क्षेत्र में अचानक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर तलाशी ली।
शाम सात बजे तक चले अभियान में 131 गोवंश बरामद किए गए। कई जानवर बेहद खराब हालत में बिना भोजन और पानी के बांधकर रखे गए थे। कार्रवाई के दौरान भावुक दृश्य भी देखने को मिले।
यह भी पढ़ें:- नासिक में गोदाघाट पर महिला श्रद्धालुओं से कपड़े बदलने के नाम पर 20 रुपये की अवैध वसूली, मनपा मौन
पुलिस द्वारा गोवंश को मुक्त कराए जाने के बाद कई गाय अपने बछड़े को देखकर जोर-जोर से रंभाने लगीं। प्यास से व्याकुल जानवरों को पहले जिन्सी पुलिस थाने लाया गया, जहां पुलिस ने तत्काल पानी और चारे की व्यवस्था की। बाद में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका के वाहनों के जरिए सभी गोवंश को विभिन्न गौशालाओं में भेज दिया गया।
