-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Census Work Tops Maharashtra Municipal Corporation Sambhajinagar
जनगणना कार्य में छत्रपति संभाजीनगर मनपा राज्य में प्रथम; 5 जून तक शत-प्रतिशत काम पूरा करने का लक्ष्य
- Written By: रूपम सिंह
Chhatrapati Sambhajinagar Census: राष्ट्रीय जनगणना कार्य में छत्रपति संभाजीनगर मनपा 96% काम पूरा कर राज्य में पहले स्थान पर पहुंची। आयुक्त अमोल येड़गे ने 5 जून तक लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

छत्रपति संभाजीनगर मनपा (सोर्स - सशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Census Public Survey: राष्ट्रीय महत्व की जनगणना प्रक्रिया में छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। महज एक सप्ताह पहले तक शहर के केवल 30 प्रतिशत हिस्से में चल रहा जनगणना कार्य अब 95 से 96 प्रतिशत क्षेत्र तक पहुंच चुका है। महानगरपालिका प्रशासन ने 5 जून से पहले पूरे शहर की जनगणना पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आयुक्त अमोल येड़गे ने बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। प्रशासन की सख्त भूमिका, लगातार मॉनिटरिंग और क्षेत्रीय स्तर पर बढ़ी सक्रियता के कारण जनगणना कार्य में तेजी आई है।
अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर में 1 मई से जनगणना प्रक्रिया शुरू हुई थी। प्रारंभिक चरण में 1 से 15 मई तक नागरिकों को मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं गणना करने की सुविधा दी गई थी। इसके बाद 16 मई से घर-घर जाकर प्रत्यक्ष जानकारी संकलित करने का अभियान शुरू किया गया। महानगरपालिका क्षेत्र में जनगणना के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक कर्मचारी को 200 घरों का सर्वेक्षण करना है।
मनपा आयुक्त अमोल येड़गे ने काम का लिया जायजा
महानगरपालिका आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर शहर के अधिकांश भागों में प्रत्यक्ष घर गणना का कार्य तेजी से चल रहा है और प्रगति के मामले में संभाजीनगर राज्य की सभी महानगरपालिकाओं में पहले स्थान पर पहुंच है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में शेष क्षेत्रों का सर्वेक्षण भी पूरा कर लिया जाएगा और 5 जून तक पूरे शहर की जनगणना प्रक्रिया समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। गया
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
सोयाबीन बीज न उगने से अकोला के किसान परेशान, कृषि मंत्री के आदेश पर शुरू हुए पंचनामे
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
नागपुर और देश के टाइगर रिजर्व का कड़वा सच; विस्थापन की कछुआ चाल से कोर एरिया तैयार करने में आ रही बड़ी बाधा
लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की संभावना
छत्रपति संभाजीनगर जनगणना कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को महानगरपालिका की ओर से नोटिस जारी किए गए है। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके जवाबों की जांच की जा रही है। आयुक्त अमोल येडगे ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर कारण होने पर संबंधित कर्मचारियों को राहत दी जा सकती है। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें:- ताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों का होगा सम्मान
जहां एक ओर लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कई कर्मचारियों ने तय समय से पहले अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है, जबकि कुछ ने 200 से अधिक घरों का सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। महानगरपालिका प्रशासन ने ऐसे कर्मचारियों के विशेष सम्मान की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों में प्रतिस्पर्धात्मक माहौल बना है और जनगणना कार्य को और अधिक गति मिली है।
महानगरपालिका प्रशासन की कड़ी मॉनिटरिंग और स्पष्ट निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। पहले जहां जनगणना कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा था, वहीं अब शहर के अधिकांश क्षेत्रों में सर्वेक्षण लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी,
Census work tops maharashtra municipal corporation sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा के धमाकेदार रिकार्ड, देखिए हिटमैन के वनडे मैच में शानदार आंकड़े
Jul 14, 2026 | 01:21 PMBhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
Jul 14, 2026 | 01:20 PMPahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
Jul 14, 2026 | 01:17 PMHigh Court Verdict: मान्यता प्राप्त डिग्री और पंजीकरण के बिना एलोपैथी अवैध, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
Jul 14, 2026 | 01:15 PMसोयाबीन बीज न उगने से अकोला के किसान परेशान, कृषि मंत्री के आदेश पर शुरू हुए पंचनामे
Jul 14, 2026 | 01:05 PMRakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
Jul 14, 2026 | 01:03 PMIndia-UK Free Trade: कपड़ा व्यापारियों से लेकर व्हिस्की शौकीनों तक…भारत-यूके समझौते से किसकी चमकेगी किस्मत?
Jul 14, 2026 | 01:00 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM












