बाइकर्स गैंग का आतंक (सोर्स- सोशल मीडिया) 
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर में बाइकर्स गैंग का आतंक: महिलाओं को चाकू दिखाकर लूटा मंगलसूत्र, राहगीर का मोबाइल छीना

Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर में बेखौफ बदमाशों ने चाकू की नोंक पर दो महिलाओं से सोने का मंगलसूत्र और एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया। पुंडलिक नगर और जिन्सी थाने में केस दर्ज हुआ है।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Bikers Gang: छत्रपति संभाजीनगर शहर में दोपहिया वाहनों पर सवार बदमाशों की ओर से लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं लेने से लोगों में बेहद भय का माहौल है। सोमवार को 2 महिलाओं के मंगलसूत्र और एक शख्स का मोबाइल छीन लिया गया। चिंताजनक बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि बदमाश लूट के दौरान चाकू दिखाकर धमकाने भी लगे हैं।

यह घटनाएं क्रमशः जिन्सी व पुंडलिक नगर थाना क्षेत्रों में हुई। पहली घटना कैलाश नगर गली नंबर-3 में 25 मई को शाम करीब 4 बजे जिन्सी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई हुई। रंजनाबाई अशोक सुपेकर घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान दो बदमाश मोटरसाइकिल पर आए जिसमें से पीछे बैठे युवक ने उनके गले से करीब डेढ़ तोले का सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।

दूसरी घटना दोपहर करीब 3:45 बजे परिमल हाउसिंग सोसायटी क्षेत्र में हुई। ज्ञाननगर निवासी ताराबाई भारत शिंदे घर का काम कर लौट रही थीं। इस बीच, बाइक पर आए दो युवकों ने चाकू दिखाकर धमकाकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के शोर मचाने से पहले ही आरोपी फुर्र हो गए। इस मामले में पुंडलिकनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुंडलिक नगर भी सुरक्षित नहीं

एक अन्य घटना में पारिजात नगर रोड पर हार्डवेयर दुकान के सामने से जय भवानी चौक की ओर जा रहे सतीश नामदेव राऊत मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। राऊत ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, परंतु वे भागने में सफल रहे। इस बाबत पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा