Sambhajinagar: जालना की तीन नगर परिषदें बनीं सियासी रणभूमि, महिला प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला
Sambhajinagar: जालना जिले की तीन नगर परिषदों में महिला आरक्षण लागू होने से सियासी घमासान तेज है। भाजपा, राष्ट्रवादी, शिवसेना और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा इन चुनावों में दांव पर लगी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
जालना नगर परिषद (सौ. सोशल मीडिया )
Jalna Municipal Election News: जिले की भोकरदन, परतूर व अंबड़ नगर परिषदों में सत्ता हासिल करने के लिए दिग्गज नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।
तीनों नगर परिषदों में नगराध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।चुनावों में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार व शरद पवार गुट), शिवसेना (शिंदे व ठाकरे गट), कांग्रेस व अन्य दलों के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
जीत हासिल करने के लिए रावसाहेब दानवे, चंद्रकांत दानवे, बबनराव लोणीकर, सुरेशकुमार जेथलिया, नारायण कुचे, राजेश टोपे व शिवाजीराव चोथे जुट गए हैं। भोकरदन नप में गत 15 वर्षों से महाविकास आघाड़ी की सत्ता है, इस बार भी मविआ सत्ता बनाए रखने के प्रयास में जुटी है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
छत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी कार्रवाई! टैक्स न भरने वालों की संपत्ति जब्त, मात्र 3 महीने में वसूले 67 करोड़
महिलाओं के लिए आरक्षण तय
ओबीसी (महिला) के लिए आरक्षित पद पर पूर्व उपाध्यक्ष आशा माली, मंजूषा देशमुख, मीता देशमुख, लता सपकाल, कविता शर्मा, कमला देवी, अरुणा औटी और शबाना कुरैशी जैसी कई महिलाओं के नाम चर्चा में हैं।
ये भी पढ़ें :- संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की नई मतदाता सूची 30 दिसंबर को जारी होगी, चुनावी सरगर्मियां तेज
परतूर नप का नगराध्यक्ष पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित है। भाजपा व राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजीत पवार गट) के बीच कड़ा मुकाबला संभव है. भाजपा की ओर से अनीता हिवाले, रत्नमाला सोनोने व प्रियंका राक्षे के नाम चर्चा में हैं. राकां (अजीत पवार गुट) से शांता हिवाले, ठाकरे गुट से माधवी संतोष पवार व कांग्रेस से प्रतिभा सिद्धार्थ बंड की संभावनाएं हैं।
