संभाजीनगर: होटल रामा इंटरनेशनल से 67 लाख की फर्नीचर ठगी, चीन से घटिया माल; नागपुर व्यापारी पर केस दर्ज
Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर के फाइव स्टार होटल रामा इंटरनेशनल से नवीनीकरण के नाम पर 67.07 लाख की धोखाधड़ी। चीन से घटिया व अधूरा फर्नीचर भेजने पर नागपुर के कारोबारी पर मामला दर्ज।
- Written By: रूपम सिंह
धोखाधड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Fraud Case: छत्रपति संभाजीनगर शहर के पाच सितारा वेलकम होटल रामा इंटरनेशनल के नवीनीकरण कार्य के लिए चीन से फर्नीचर और आंतरिक सज्जा की सामग्री उपलब्ध कराने का अनुबंध करने के बाद करोड़ों रुपये प्राप्त करने के बावजूद घटिया, क्षतिग्रस्त और अधूरी सामग्री की आपूर्ति कर होटल प्रबंधन के साथ 67 लाख 7 हजार 842 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है।
इस मामले में नागपुर स्थित स्पेस ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी के संचालक अमरजीत सिंह हरभजन सिंह सूरी के विरुद्ध सिडको पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। होटल के प्रबंधक विजयकुमार अरविंद पाटिल (57) द्वारा दी गई
शिकायत के अनुसार, होटल के 93 कमरों, तीन बैंक्वेट हॉल, स्विमिंग पूल, लॉन तथा अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक फर्नीचर और आंतरिक सज्जा की सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 17 मार्च 2025 को स्पेस ओवरसीज ट्रेडिंग कंपनी के साथ अनुबंध किया गया था। इसके लिए होटल प्रबंधन ने चरणबद्ध तरीके से कुल 3 करोड़ 8 लाख 12 हजार 405 रुपये का भुगतान किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कचरा संकट गहराया, कई इलाकों में बढ़ी नागरिकों की परेशानी; कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा
नागपुर: मकान बिक्री और पेंशन के 23 लाख रूपए डकार गए जालसाज; फर्जी दस्तावेज थमाकर बुजुर्ग से बड़ी ठगी
नागपुर मनपा में भ्रष्टाचार का चक्रव्यूह? काम करवाना है तो चुकानी पड़ती है कीमत! मनपा पर लगे बड़े आरोप
‘ए आवाज नीचे…’ महिला पर भड़के जैन मुनि; दादर में सफेद पट्टी विवाद ने पकड़ा तूल, देखें वायरल वीडियो
ये भी पढ़े:- नासिक में महावितरण का सराहनीय कदम: खुले ट्रांसफार्मरों पर लगाईं फाइबर की सुरक्षा जालियां, टलेंगे बड़े हादसे
बुक की गई सामग्री भेजे जाने का दावा कर किया गुमराह
कई सामान क्षतिग्रस्त अवस्था में मिले, जबकि कुछ वस्तुएं निर्धारित माप के अनुरूप नहीं थीं। कुछ सामग्री की आपूर्ति ही नहीं की गई। होटल अधिकारियों के निरीक्षण से पहले ही माल कंटेनरों में भरकर भेज दिया गया और पूरी सामग्री भेजे जाने का दावा कर गुमराह किया गया।
खराब सामग्री के कारण काम प्रभावित होने पर होटल प्रबंधन को अपने खर्च पर मरम्मत करानी पड़ी तथा आवश्यक सामान अलग से खरीदना पड़ा। इससे 67 लाख 7 हजार 842 रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर सिडको पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक नाणेकर कर रहे हैं।
