नागपुर: मकान बिक्री और पेंशन के 23 लाख रूपए डकार गए जालसाज; फर्जी दस्तावेज थमाकर बुजुर्ग से बड़ी ठगी
Nagpur Fraud Case: नागपुर में सेवानिवृत्त लिपिक से 23.34 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
धोखाधड़ी, बैंक मैनेजर, म्यूचुअल फंड, (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Mutual Fund Scam: नागपुर जिले के औरंगाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सेवानिवृत्त हुए लिपिक के साथ 23.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मानकापुर पुलिस ने इस प्रकरण में बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर सहित 3 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में वासुदेवनगर निवासी समीर इकबाल अब्दुल हमीद पंडे, उसकी पत्नी सुल्ताना समीर इकबाल पंडे और अंकित पंजाबराव इंगले का समावेश है।
रिलेशनशिप मैनेजर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
पद्मावती नगर, गोधनी रेलवे निवासी भगवान विठ्ठलराव महामुनी (69) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। महामुनी और उनके परिवार के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक्सिस बैंक में पांच खाते हैं। दिसंबर 2025 में बैंक ने समीर पंडे को उनके खातों के लिए रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया था। इसी दौरान महामुनी ने बेलतरोड़ी स्थित अपना मकान बेच दिया था, जिससे प्राप्त राशि तथा सेवानिवृत्ति लाभ मिलाकर
करीब 52 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा किए थे।
इसके अलावा पेंशन खाते में 12 लाख रुपये भी जमा थे। समीर ने महामुनी को बैंक में इतनी बड़ी रकम रखना असुरक्षित बताते हुए उसे म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सलाह दी। 29 मई को वह महामुनी के घर पहुंचा और 52 लाख रुपये आईसीआईसीआई, कोटक तथा एक्सिस बैंक के म्यूचुअल फंड में निवेश करने का दावा किया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा में भ्रष्टाचार का चक्रव्यूह? काम करवाना है तो चुकानी पड़ती है कीमत! मनपा पर लगे बड़े आरोप
‘ए आवाज नीचे…’ महिला पर भड़के जैन मुनि; दादर में सफेद पट्टी विवाद ने पकड़ा तूल, देखें वायरल वीडियो
गड़चिरोली में अवैध एचटीबीटी कपास बीज तस्करी का भंडाफोड़, 7.20 लाख का माल जब्त
नासिक के ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत: अब स्कूल जाने के लिए मिलेगा परिवहन भत्ता, 1.5 लाख बच्चों को होगा फायदा
यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा में भ्रष्टाचार का चक्रव्यूह? काम करवाना है तो चुकानी पड़ती है कीमत! मनपा पर लगे बड़े आरोप
उसने निवेश संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। इसके बाद 1 जून को समीर फिर महामुनी के घर पहुंचा और पेंशन खाते के 7 लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए कहा। विश्वास कर महामुनी ने उसे चेक सौंप दिया।
जांच में हुआ खुलासा
8 जून को एक्सिस बैंक के एक अधिकारी ने महामुनी से संपर्क कर उन्हें खाते से संदिग्ध लेन-देन होने की जानकारी दी। बैंक पहुंचकर जांच करने पर खातों से 23.34 लाख रुपये कम होने का पता चला। यह राशि समीर ने अपनी पत्नी और अंकित इंगले के खातों में ट्रांसफर कर दी थी। धोखाधड़ी का पता चलने पर महामुनी ने मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
