छत्रपति संभाजीनगर में कूलिंग रूम तैयार, बढ़ती गर्मी में अलर्ट; लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
Chhatrapati Sambhajinagar Sunstroke Prevention Tips: संभाजीनगर में बढ़ती गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कूलिंग रूम की व्यवस्था।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Summer Health Tips ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Summer Health Tips: छत्रपति संभाजीनगर अक्सर देखा जाता है कि मार्च से जून के महीनों में लू के मामलों में वृद्धि होती है। अत्यधिक गर्मी के चलते नागरिकों के बीमार पड़ने मृत्यु तक की संभावना रहती है।
चूंकि, इस वर्ष भी तापमान में लगातार वृद्धि होने से जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है।
लू से पीड़ित मरीजों को तुरंत उपचार के लिए जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों में प्राथमिक उपचार कूलिंग रूम (शीत कक्ष) स्थापित किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
E20 पेट्रोल पर कांग्रेस का सरकार पर हमला: हर्षवर्धन सपकाल का बड़ा दावा, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
रिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
इन केंद्रों पर आवश्यक दवाइयों व चिकित्सा सामग्री की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को लू से बचाव व जरूरी उपायों के बारे में दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिसमें कहा गया है कि नागरिक काम के दौरान तेज धूप में लंबे समय तक काम करने, कारखानों के बॉयलर रूम में काम करने, अत्यधिक गर्म कमरों में काम करने, तंग या भारी कपड़े पहनने, थकान, तेज बुखार व त्वचा का सूखना, भूख न लगना, चक्कर आना, सुस्ती व सिरदर्द, रक्तचाप बढ़ना, मानसिक बेचैनी व बेहोशी।
नागरिकों को धूप से बचाव के लिए की गई अपील
दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच कड़ी मेहनत वाले काम करने से बचें, हल्के, ढीले व सफेद रंग के कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय चश्मा, टोपी या गमछे का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिए, नींबू पानी या शरबत का सेवन करें, बीच-बीच में छांव में आराम करें।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर : हत्या केस में नया मोड़, कोर्ट में हंगामा; आरोपियों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
मरीज को हवादार कमरे में रखें, पंखा या कूलर चलाएं, शरीर का तापमान कम करने की कोशिश करें। ठंडे पानी से स्नान कराएं। माथे पर ठंडे पानी की पट्टी या आइस पैक रखें।
