Tobacco Trade Sambhajinagar: खौफ में गुटखा किंग! FDA ने 7 दुकानों पर जड़ा ताला, लाखों का जहरीला माल बरामद
Illegal Tobacco Trade Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर में FDA ने प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला बेचने वालों पर छापेमारी की। 7 दुकानें सील, लाखों का माल बरामद और विक्रेताओं पर FIR दर्ज।
- Written By: गोरक्ष पोफली
अवैध गुटखा बिक्री की प्रतीकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Food and Drug Administration Action: शहर में प्रतिबंधित गुटखा और सुगंधित तंबाकू के अवैध कारोबार (Illegal Tobacco Trade) के खिलाफ अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों की कमर तोड़ दी है। विभाग की विशेष टीम ने शहर और ग्रामीण इलाकों में एक साथ 7 ठिकानों पर छापेमारी कर लाखों रुपये का प्रतिबंधित माल बरामद किया। प्रशासन की इस ‘कड़क’ कार्रवाई से शहर के गुटखा विक्रेताओं और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है।
इन दुकानों पर गिरी गाज
सहायक आयुक्त विवेक पाटील के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाया। जिन विक्रेताओं पर कार्रवाई की गई, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
- बेस्ट पान शॉप
- खलील पान सेंटर
- चांगदेव डुबिले
- शेख सुभान बानू
- आरआर चिकन शॉप
- धनलक्ष्मी पान शॉप
- रफीक कुरैशी
इन सभी दुकानों से प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और मिलावटी सुगंधित तंबाकू का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। कार्रवाई के तुरंत बाद प्रशासन ने इन दुकानों को सील कर दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर में मूसलाधार बारिश का तांडव: 891 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट; कालू नदी के उफान से 10 गांव कटे
छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला
महाराष्ट्र में किसानों को 1.14 लाख करोड़ की राहत: बबनराव लोणीकर ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
NEET Paper Leak: बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, बीड के छात्रों की याचिका पर NTA को मूल OMR शीट पेश करने का आदेश
पुलिस थानों में FIR दर्ज
FDA ने केवल माल जब्त करने तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि सभी संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ स्थानीय पुलिस थानों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। यह पूरी कार्रवाई आयुक्त एस.आर. करकाले और दयानंद पाटील के दिशा-निर्देशों पर अंजाम दी गई। अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: नासिक के ढोंगी बाबा Ashok Kharat पर ED की सर्जिकल स्ट्राइक, करोड़ों के बेनामी सौदों का खुलासा
स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर कड़ी नकेल
राज्य में प्रतिबंधित होने के बावजूद कई दुकानदार अधिक मुनाफे के लालच में चोरी-छिपे गुटखा बेच रहे हैं। FDA की इस ताजा कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन अब ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है। छत्रपति संभाजीनगर में आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह के औचक निरीक्षण और छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।
