Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर समीक्षा बैठक में DGP सदानंद दाते का नया एक्शन प्लान, बोले- अपराधियों पर हो निर्णायक कार्रवाई

Sambhajinagar Crime Control: महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद दाते ने अपराधियों में कानून का डर पैदा करने, तेज जांच, दोषसिद्धि दर बढ़ाने, सड़क सुरक्षा, ड्रग्स नियंत्रण और नए पुलिस थानों पर जोर दिया।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Aug 07, 2026 | 07:43 AM

DGP सदानंद दाते (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Crime Control Law And Order: महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते ने स्पष्ट कहा कि केवल अपराध दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराध का शीघ्र खुलासा, मजबूत जांच और अदालत से दोषियों को सजा दिलाना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधों के खुलासे की गति तेज की जाए, जांच की गुणवत्ता में सुधार किया जाए तथा अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के लिए प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस आयुक्तालय में गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने शहर पुलिस के साथ छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण, जालना और धाराशिव जिलों की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, विशेष पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्र, ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव सहित जालना और धाराशिव के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर मनपा ने जीएसटी हिस्सेदारी में 17% वृद्धि की मांग की, हर महीने 12 करोड़ का अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: MPID कानून में क्रिप्टो संपत्ति शामिल, जब्त कर पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

समाज को क्रांतिकारी बदलावों के लिए होना होगा तैयार… मोहन भागवत के युवा संवाद पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान

1000 एकड़ वन जमीन निजी कब्जे से मुक्त! राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा फैसला, वनमंत्री गणेश नाईक ने किया स्वागत

अपराध रोकने के लिए बढ़ेगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

डीजीपी ने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराध होने से पहले प्रभावी प्रतिबंधात्मक कदम उठाना अधिक आवश्यक है। इसके लिए हिस्ट्रीशीटरों, संगठित अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखने तथा समय-समय पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, साइबर अपराधों की रोकथाम और गोवंश संरक्षण कानून के तहत की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

सड़क हादसों पर राज्यव्यापी अभियान की तैयारी

सदानंद दाते ने सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि फिलहाल 11 जिलों में चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान का विस्तार पूरे महाराष्ट्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना में होने वाली मौत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की क्षति होती है। इसलिए दुर्घटनाओं को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है।

ड्रग्स के शिकार युवाओं का होगा पुनर्वास

बैठक में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के पुनर्वास पर भी जोर दिया गया। डीजीपी ने निर्देश दिए कि ऐसे युवाओं को न्यायालय के माध्यम से पुनर्वास केंद्रों में उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रभावी पहल की जाए, ताकि उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।

नए पुलिस थानों और सीमा विस्तार पर जल्द निर्णय

पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार ने पुलिस आयुक्तालय की सीमा विस्तार और छत्रपति संभाजीनगर में नए पुलिस थाने स्थापित करने का प्रस्ताव डीजीपी के समक्ष रखा। इस पर सदानंद दाते ने कहा कि प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ेः- वर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR

पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं

समीक्षा बैठक के बाद डीजीपी प्रवीण पवार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान अंतरजिला तबादला, पदोन्नति, पति-पत्नी एक ही स्थान पर नियुक्ति, मकान किराया भत्ता और अन्य सेवा संबंधी समस्याएं उनके समक्ष रखी गईं। दाते ने भरोसा दिलाया कि स्थानीय स्तर की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा, जबकि शासन स्तर के मामलों को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Dgp sadanand review meeting chhatrapati sambhajinagar crime control law and order

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 07:43 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar Police
  • Drug Seized
  • Maharashtra News
  • Sadanand Date

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.