Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरंगाबाद में दहशत फैलाने वाले अपराधी गिरफ्तार

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Mar 01, 2022 | 09:09 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : पिछले सप्ताह शहर (City) के चंपा चौक (Champa Chowk) में तलवारों (Swords) और पत्थरों (Stones) से वाहनों (Vehicles) पर हमला (Attack) करने के साथ ही दुकाने बंद करने की धमकियां देकर  दहशत फैलाने वाले शातिर अपराधियों को सिटी चौक पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यह कार्रवाई सिटी चौक थाना के पीआई अशोक गिरी के मार्गदर्शन में एपीआई सैयद मोहसीन और उनकी टीम ने पूरी की।

सिटी चौक थाना के पीआई अशोक गिरी ने बताया कि 24 फरवरी की रात करीब 8.00 से 8.30 बजे के दरमियान शातिर अपराधी 29 वर्षीय शेख अश्फाक शेख इसाक, 25 वर्षीय शेख मुश्ताक शेख इसाक, 24 वर्षीय शाहरुख रहेमतुल्ला सभी निवासी शहाबाजार ने मिलकर चंपा चौक में स्थित मस्जिद के सामने से गुजर रही एक सेन्ट्रो कार पर तलवार और पत्थर से हमला कर नुकसान किया था। वहीं, गोल्डन बेकरी के सामने खड़ी रिक्शा पर पत्थरबाजी कर बड़े पैमाने पर नुकसान किया था। इन घटनाओं को अंजाम देते समय उन शातिर अपराधियों ने तलवारे लहराकर लोगों में दहशत फैलाते हुए जबरन दुकाने बंद कराने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद काफी देर चंपा चौक से रोशन गेट तक माहौल तनावपूर्ण बना था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी चौक पुलिस ने तत्काल अभियुक्तों को ढूंढ निकालने के लिए विशेष मुहिम छेड़ी थी। इधर, पुलिस ने उन शातिर अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336, 427, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था। एपीआई मोहसीन सैयद और उनकी टीम ने जाल बिछाकर उन तीनों शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस घटना को शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता ने गंभीरता से लेकर शातिर अपराधियों को तत्काल ढूंढ निकालने के आदेश दिए थे। सीपी के आदेश पर सिटी चौक पुलिस ने बेहतर कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शहर के सीपी डॉ. निखिल गुप्ता, डीसीपी उज्जवला बनकर, एसीपी अशोक थोरात, सिटी चौक थाना के वरिष्ठ पीआई अशोक गिरी, पीआई अशेाक भंडारे के मार्गदर्शन में एपीआई मोहसीन सैयद, पीएसआई रोहित गांगुर्डे, हेड कांस्टेबल विलास काले, शेख शकील, संजय नंद, संदिप तायडे, शेख गफार, माजीद पटेल, देशराज मोरे, अभिजीत गायकवाड, संतोष  सपकाल ने पूरी की। 

सम्बंधित ख़बरें

लड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

120 फ्रेम्स, 72 संग्राहक: ‘CSNPEX 2026’ में दिखा 1840 से 2025 तक डाक टिकटों का ऐतिहासिक सफर

मांगरूड में अवैध उत्खनन का बड़ा खुलासा, केजीएन स्टोन क्रशर पर रॉयल्टी चोरी का आरोप

आजकल क्यों बढ़ रही है गॉल स्टोन की समस्या? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपाय

Criminals who spread panic in aurangabad arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 01, 2022 | 09:09 PM

Topics:  

  • Aurangabad
  • Stones

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.