छत्रपति संभाजीनगर में बाइक कट मारने पर खूनी संघर्ष; युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी दर्शन गिरफ्तार
Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर के बीड़ बाईपास पर दोपहिया वाहन को कट मारने के विवाद में युवक उमेश चव्हाण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़ा।
- Written By: रूपम सिंह
चाकू मारकर हत्या (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Crime CCTV Footage: छत्रपति संभाजीनगर शहर में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीड़ बाईपास मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोपहिया वाहन को कट मारने के चलते हुए झगड़े में युवक उमेश कन्हैयालाल चव्हाण (32, खडी रोड, बीड़ बाईपास) पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
प्रकरण में चिकलथाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपी दर्शन अण्णासाहेब नेहरकर (22, हरिओम नगर, पुराना जालना, वर्तमान शिवाजी नगर) को दबोच कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी शिवाजी नगर स्थित उसके किराए के कमरे से जब्त कर लिया। रविवार को उसे अदालत में पेश करने पर 17 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
फरार आरोपियों रामेश्वर कुमावर (मूल निवासी जलंगांव, वर्तमान शिवाजी नगर) व नयन उर्फ युवराज संतोष सुलताने (मूल निवासी गुंजखेड़ा, जिला बुलढाणा, वर्तमान शिवाजी नगर) की खोज में पुलिस जुटी है। मृतक उमेश मूलतः गारखेड़ा स्थित शिवनेरी कॉलोनी, गजानन नगर निवासी था। उसका मित्र स्वप्निल शिर्के (29, शिवाजी नगर) ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि 12 मई की रात उसकी उमेश व अमोल पालवे की मुलाकात गारखेड़ा स्थित रिलायंस मॉल क्षेत्र में हुई। इसके बाद तीनों भोजन के लिए झाल्टा फाटा स्थित त्रिमूर्ति होटल गए।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
नासिक में गन लहराकर ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे; स्टाफ की बहादुरी से भागे बदमाश, देखें वीडियो
1 आरोपी अरेस्ट, 2 फरार
भोजन करने के बाद वे उमेश की बाइक से बीड़ बाईपास मार्ग से देवलाई की ओर जा रहे थे। करीब ढाई बजे पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रिपल सीट पर आए बाइक सवारों ने उनके वाहन को कट मारने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। तदुपरांत आरोपियों में से 1 ने चाकू से उमेश के सीने व पेट पर कई वार कर दिए। बीच-बचाव करने गए स्वप्निल पर भी हमला की कोशिश की गई। दूसरे आरोपी के अमोल की ओर चाकू लेकर दौड़ने से वह डरकर भाग गया।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में बिजली योजनाओं की समीक्षा; विधायक दानवे ने अधिकारियों को फटकारा, लोडशेडिंग पर नाराजगी
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने की आरोपियों की पहचान
हमले के बाद आरोपी गाली-गलौज कर व धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ पड़े उमेश को उसके दोस्तों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, पर उपचार के दौरान उसकी जीवन ज्योति बुझ गई। घटना के बाद चिकलथाना छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने घटनास्थल व त्रिमूर्ति होटल क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज खंगाले। शिकायतकर्ता, प्रत्यक्षदर्शियों व अन्य जानकारी के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त की। सघन पूछताछ में दर्शन ने अपराध स्वीकार कर लिया,
