दिल्ली में प्रदर्शन से पहले कॉकराेच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके के परिवार ने छोड़ा घर, मिल रही थी धमकियां
Abhijeet Dipke Family Underground: NEET पेपर लीक पर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े प्रदर्शन से ठीक पहले संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता धमकियों के बाद घर छोड़कर अज्ञात जगह चले गए हैं।
- Written By: आकाश मसने
कॉकराेच जनता पार्टी चीफ अभिजीत दीपके (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party Chief Abhijeet Dipke Family News: देशभर के करोड़ों छात्रों के भविष्य से जुड़े NEET पेपर लीक मामले को लेकर आज देश राजधानी दिल्ली में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। सोशल मीडिया पर महज चार दिनों के भीतर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स बटोरकर सनसनी मचाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में अपना पहला आधिकारिक विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। लेकिन इस प्रदर्शन से ठीक पहले एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का परिवार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपना घर छोड़कर किसी अज्ञात सुरक्षित स्थान पर चला गया है।
धमकियों के बाद अंडरग्राउंड हुआ परिवार
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के बोस्टन में रहने वाले अभिजीत दीपके के परिवार को पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही थीं। इसे देखते हुए छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने वालुज इलाके में स्थित उनके आवास शंकर सदन के बाहर सुरक्षा बल भी तैनात किया था। हालांकि, अब सुरक्षा कारणों से अभिजीत दीपके के माता-पिता भगवानराव दीपके और अनीता दीपके घर छोड़कर किसी गुप्त स्थान पर चले गए हैं।
दिपके ने शुरू की थी ऑनलाइन मुहिम
बता दे कि कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बोस्टन में रहते हैं। वे NEET पेपर लीक मामले को लेकर 6 जून को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। दीपके के इस प्रदर्शन को देश भर के छात्रों और युवाओं का काफी समर्थन मिला है। कॉकरोच जनता पार्टी को सोशल मीडिया पर 4 दिनों के भीतर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी देशभर में चर्चा का विषय बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के रामकुंड में महिला श्रद्धालुओं की सुविधा बदहाल, टूटी छत और गंदगी पर मनपा घिरी
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, अब अविनाश ब्राह्मणकर और नरेश ईश्वरकर की सीधी टक्कर
150 करोड़ की हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, बीजेपी ने संजय राउत से मांगा सबूत
नासिक: सड़क निर्माण से बदलेगा संत निवृत्तिनाथ पालकी मार्ग? सवा लाख वारकरियों की सुरक्षा पर मंथन
यह भी पढ़ें:- कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर दिखेंगे सोनम वांगचुक, अभिजीत ने कहा- यह सभी कॉकरोचों के लिए बड़े सम्मान की बात
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अब NEET पेपर लीक मामले के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने CBSE और NEET विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
माता-पिता ने की थी अभिजीत से की थी ये अपील
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता ने उन्हें राजनीति से दूर रहने की अपील की थी। उनके पिता भगवानराव दिपके और मां अनीता दिपके ने सार्वजनिक रूप से इच्छा जताई थी कि अभिजीत राजनीति से दूर रहें और अपने करियर पर ध्यान दें।
