संभाजीनगर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला: रोहित गुप्ता ने डेटा चोरी और साइबर जोखिमों पर दी चेतावनी
Sambhajinagar Cyber Workshop: छत्रपति संभाजीनगर में सीएमआईए द्वारा साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की गई। विशेषज्ञ रोहित गुप्ता ने रैनसमवेयर, डेटा चोरी और सुरक्षा ऑडिट के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
- Written By: रूपम सिंह
संभाजीनगर में साइबर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Cyber Crime News: छत्रपति संभाजीनगर अस्पतालों, सीसीटीवी नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन व संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े क्षेत्रों में साइबर जोखिम तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा साइबर कानून व साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ रोहित गुप्ता ने कहा। चेंबर ऑफ मराठवाड़ा इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर की ओर से तथा साइबर लीगल इंटेलिजेंटिया, पुणे के सहयोग से ‘साइबर कानूनी अनिवार्यताएं’ पर विशेष कार्यशाला का आयोजन सीएमआईए भवन में किया गया।
इसका उद्देश्य उद्योग जगत में साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण, साइबर कानूनों व डिजिटल लेन-देन से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। गुप्ता ने उदाहरणों के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने वैश्विक स्तर पर बढ़ते साइबर अपराध, रैनसमवेयर हमले, डेटा चोरी, फिशिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी व संस्थागत सुरक्षा में मौजूद खामियों पर प्रकाश डाला।
साथ ही ‘इनसाइडर थ्रेट्स’, कर्मचारियों के अपर्याप्त प्रशिक्षण, पुरानी आईटी प्रणालियों व गलत कॉन्फिगरेशन के कारण डेटा चोरी व साइबर हमलों की घटनाएं बढ़ने की बात भी कही। उन्होंने ‘सेफ फ्रेमवर्क’ के अंतर्गत कर्मचारियों के प्रशिक्षण, साइबर ऑडिट, गवर्नेस व बौद्धिक संपदा अधिकारों की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
संभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
अब अतिक्रमण नहीं चलेगा: 12 प्रमुख मार्गों पर दिनभर रहेगी छत्रपति संभाजीनगर मनपा की पैनी नजर, 5 दल करेंगे गश्त
संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
कार्यक्रम की शुरुआत सीएमआईए के मानद सचिव मिहिर सौन्दलगेकर के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा का महत्व लगातार बढ़ रहा है और उद्योगों व संस्थानों को डेटा सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर उबाठा का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी से पहुंचे मनपा
नेटवर्क व डेटा सिक्योरिटी विषयों पर की गई विस्तार से चर्चा
कार्यशाला में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 व इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा साइबर ऑडिट, वल्नरेबिलिटी असेसमेंट, पेनिट्रेशन टेस्टिंग (वीए-पीटी), आईएसओ 27001, नेटवर्क व डेटा सिक्योरिटी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में सीएमआईए अध्यक्ष उत्सव माच्छर तथा कार्यकारिणी सदस्य हृषिकेश गवली की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यशाला में उद्योग प्रतिनिधियों, आईटी पेशेवरों, उद्यमियों व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
