Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर

CII Buyer Seller Meet: छत्रपति संभाजीनगर में सीआईआई मराठवाड़ा जोनल काउंसिल द्वारा डिफेन्स व ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए 'बायर-सेलर' सम्मेलन आयोजित किया गया, जिससे घरेलू उत्पादन और एमएसएमई को मजबूती मिलेगी

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 23, 2026 | 02:18 PM

'बायर-सेलर' सम्मेलन (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar CII Buyer Seller Meet: छत्रपति संभाजीनगर शहर में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) मराठवाड़ा जोनल काउंसिल की ओर से डिफेन्स व ऑटोमोटिव्ह क्षेत्र के लिए ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी ओईएम कंपनियों, खरीद विभाग प्रमुखों व सप्लायर उद्योगों ने भाग लेकर उत्पादन क्षेत्र में सहयोग व आपूर्ति श्रंखला सशक्तिकरण पर चर्चा की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अनुरूप एमएसएमई व आपूर्ति उद्योगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर तैयार करना तथा रक्षा, ऑटोमोटिव्ह व एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की घरेलू उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाना था।

उद्घाटन सत्र में चेयरमैन नरेंद्र कुलकर्णी, वाइस चेयरमैन श्रीकांत मुंदडा, सह-संयोजक सुनील किर्दक, ग्रुप परचेज अध्यक्ष संजय संघाई प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने तेजी से विकसित हो रहे भारतीय उत्पादन क्षेत्र में आपूर्ति उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस

भीषण गर्मी से राहत: नागपुर यूनिवर्सिटी में अब सिर्फ सुबह होगी परीक्षा, अगले साल 250 परीक्षा केंद्र

संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: नागपुर के उद्योगों को बड़ी राहत, MIDC लीज ट्रांसफर पर GST नहीं

घरेलू उत्पादन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

उन्होंने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों को वैश्विक आपूर्ति श्रंखला से जोड़ने के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता, नवाचार व मजबूत उद्योग साझेदारी की आवश्यकता बताई। वाहन फैक्ट्री जबलपुर (एवीएनएल), एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एंड्रेस हॉजर, ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड, एल एंड टी प्रिसिजन इंजीनियरिंग सिस्टम तथा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।

पहले सत्र में डिफेन्स, ऑटोमोटिव्ह व एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया, विक्रेता पात्रता, आगामी सोर्सिंग योजनाओं व लोकलाइजेशन के अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। दूसरे सत्र में नाशिक, पुणे व संभाजीनगर के उद्योगों के बीच बैठकें आयोजित की गईं।

ये भी पढ़ें :- संभाजीनगर जिप में शिक्षकों की पोस्टिंग, फर्जी तबादलों और स्कूल सुविधाओं को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन

 कारोबारी को मिलेगा बढ़ावा

छत्रपति संभाजीनगर शहर  में उद्योगों को अपनी उत्पाद क्षमता व सेवाएं प्रस्तुत करने के साथ नए कारोबारी सहयोग तलाशने का अवसर मिला। कार्यक्रम को उद्योग जगत से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली व क्षेत्रीय उत्पादन क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए पसाबित हुआ। काउंसिल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए भाग लेने वाली खरीदार कंपनियों, उद्योग प्रतिनिधियों व सभी हितधारकों का आभार माना।

Cii buyer seller meet defense automotive msme chhatrapati sambhajinagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 02:18 PM

Topics:  

  • Business News
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.