Sambhajinagar: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती: शोभायात्रा के चलते बदली यातायात व्यवस्था, प्रशासन की अपील
Sambhajinagar Traffic Diversion: डॉ. आंबेडकर जयंती पर संभाजीनगर में शोभायात्राओं के चलते कई मार्ग बंद रहेंगे। प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
- Written By: अंकिता पटेल
आंबेडकर जयंती, संभाजीनगर ट्रैफिक( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Civic Management: छत्रपति संभाजीनगर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के मौके पर शहर में बड़े पैमाने पर निकलने वाली शोभायात्राओं व अभिवादन कार्यक्रमों को देखते हुए यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
भड़कल गेट स्थित प्रतिमा पर हर वर्ष बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने के कारण सुरक्षा व सुगम व्यवस्था के लिए कुछ मार्ग अस्थायी रूप से बंद रखे जाएंगे, ऐसी जानकारी यातायात शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त सुभाष भुजंग ने दी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय किए गए मागों का उपयोग करें व यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें, ताकि जयंती उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। आज शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक मिलकॉर्नर से सिटी क्लब तक का मार्ग सार्वजनिक यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
AIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का फैसला: तीन घंटे की बहस के बाद निजी एजेंसी से संपत्ति सर्वे का प्रस्ताव पास
भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन
मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क को मिलेगा नया विस्तार, 27 वें वार्षिक दिवस पर MRVC ने साझा किया पुरा रोडमैप
कल के लिए वैकल्पिक मार्ग
जालना रोड-जलगांव की ओर से हसूत अमरप्रीत चौक दरगाह चौक रेलवे स्टेशन,महावीर चौक, जलगाव टी/जालना रोड अमरप्रीत दरगाह चौक शहानुरवाडी देवगिरी कॉलेज कोकणवाड़ी, सावरकर चौक निराला बाजार-औरंगपुरा मार्ग, चेलीपुरा कामाक्षी लॉज मनपा मार्ग, दिल्ली गेट की ओर से टाउन हॉल मकई गेट बेगमपुरा विश्वविद्यालय।
ये मार्ग खुले
जलगांव की ओर से आने वाले वाहन हर्मूल जलगाव टी पॉइंट जालना रोड अमस्त्रीत चौक महावीर चौक दिल्ली गेट की ओर से सिटी क्लब मनपा टाउन हॉल मकई गेट बेगमपुरा – विश्वविद्यालय, दिल्ली गेट से दूसरा मार्ग सिटी क्लब मनपा गल्र्स आईटीआई खड़केश्वर, बसस्टैंड महावीर चौक की ओर से मिलकॉर्नर कार्तिकी चौक सेशन कोर्ट क्रांति चौक आकाशवाणी, कल सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा बंद मार्ग महावीर चौक से अमरप्रीत चौक, गोपाल टी क्रांति चौक सिल्लेखाना पैठण गेट गुलमही सिटी चौक भड़कल गेट।
यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar में पानी संकट टला, जायकवाड़ी से आज शुरू होगी जलापूर्ति; अब फिर दौड़ेगा पानी
शहागंज गाची पुतला सराफा सिटी चौक, औरंगपुरा पुलिस चौकी से बाराभाई ताजिया, मिलकॉर्नर से भड़कल गेट। एन-12 से एन-7 क्षेत्र का जुलूस मार्ग (यहां यातायात एकतरप्या रहेगा)।
