Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभाजीनगर: शहानुरमिया दरगाह चौक पर मनपा का हथौड़ा! 15 साल पुराना अतिक्रमण जमींदोज, विवाद के बाद लाठीचार्ज

Chhatrapati Sambhajinagar के शहानुरमिया दरगाह चौक पर मनपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 साल से जमे अवैध अतिक्रमण और चौपाटी को हटाकर सड़क को जाम मुक्त कर दिया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 30, 2026 | 09:28 PM

छत्रपति संभाजीनगर में शहानुरमिया दरगाह चौक से अमितक्रमण हटाते मनपा प्रशासन की टीम (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Encroachment Bulldozer Action: छत्रपति संभाजीनगर शहर के सबसे व्यस्त शहानुरमिया दरगाह चौक को आखिरकार अतिक्रमण से मुक्त करने में गुरुवार को मनपा प्रशासन कामयाब हुआ। करीब 15 वर्षों से फैली अवैध चौपाटी, सड़क किनारे की दुकानें और कब्जों पर गुरुवार को मनपा ने कड़ा एक्शन लेते हुए बुलडोजर चलाया। पूरी कार्रवाई के बाद चौक खुला और सुगम दिखाई दिया, जिससे यातायात को बड़ी राहत मिली।

यह चौक लंबे समय से अवैध चौपाटी और अस्थायी दुकानों के कारण जाम की समस्या से जूझ रहा था। टीन शेड के नीचे चल रहे फूड स्टॉल, फल विक्रेता और छोटे दुकानदारों ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी थी। इसके चलते रोजाना वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

पहले चेतावनी, फिर सीधी कार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर मनपा प्रशासन ने पहले ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाया, लेकिन अधिकांश ने अनदेखी की। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए संयुक्त अभियान चलाया।गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अतिक्रमण हटाओ दल मनपा आयुक्त अमोल येडगे के निर्देश पर तथा अतिक्रमण हटाओ विभाग प्रमुख संतोष वाहुले के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा। पांच जेसीबी, एक पोकलेन, पांच टिप्पर और लगभग 100 कर्मचारियों की टीम ने पुलिस बंदोबस्त में कार्रवाई की। पहले सड़क किनारे की दुकानें हटाई गईं, फिर पूरी चौपाटी संरचना को गिरा दिया गया। पूरी कार्रवाई अतिक्रमण नियंत्रण अधिकारी संतोष वाहुले के मार्गदर्शन में की गई।दल प्रमुख सविता सोनवणे, संबंधित जोन अधिकारी, भवन निरीक्षक और अन्य कर्मचारियों ने मिलकर सुनियोजित ढंग से अभियान पूरा किया।

सम्बंधित ख़बरें

डीपी रोड अतिक्रमण केस: कोर्ट आदेश की अनदेखी, नागपुर में अवमानना याचिका दाखिल

छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा अतिक्रमण अभियान, सेवेन हिल से दर्गाह चौक तक 144 अतिक्रमण ध्वस्त

WhatsApp पर स्टेटस लगाकर दो दोस्तों ने खत्म कर ली जीवनलीला, संभाजीनगर के पैठण में दिल दहला देने वाला मामला

छत्रपति संभाजीनगर में आधी रात को अवैध गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़, 6 पर केस दर्ज; रशीदपुरा में मची खलबली

विरोध पर पुलिस का सख्त रुख

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद कार्रवाई बिना किसी रुकावट के पूरी हुई।अतिक्रमण हटते ही चौक के दोनों ओर सड़क पूरी तरह खुल गई। अब यहां ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है और जाम की समस्या में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

आनंद गाडे चौक तक सफाई अभियान

छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने केवल चौक ही नहीं, बल्कि शहानुरमिया दरगाह से आनंद गाडे चौक तक फैले छोटे-बड़े अतिक्रमण भी हटाए। इससे पूरा मार्ग यातायात के लिए खुला हो गया है। पूरी कार्रवाई अधिकारियों की निगरानी में योजनाबद्ध तरीके से की गई। हर चरण पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।

यह भी पढ़ें:- EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति

दोबारा अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मनपा के अतिक्रमण विभाग प्रमुख संतोष वाहुले ने चेताते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar shahanurmia dargah chowk encroachment removal news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2026 | 09:28 PM

Topics:  

  • Anti-Encroachment Drive
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Illegal Encroachment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.