छत्रपति संभाजीनगर मनपा और जिला प्रशासन की बैठक, चार साल से अटकी सफारी पार्क योजना को मिल सकती है रफ्तार
Sambhajinagar Safari Park Project: 4 साल से लंबित सफारी पार्क और चिकलथाना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजनाओं को अब गति मिलने की उम्मीद है। मनपा व जिला प्रशासन ने समन्वय कर निर्णय लेने पर सहमति जताई है।
- Written By: अंकिता पटेल
Aurangabad City Development Projects ( Source: Social Media )
Aurangabad City Development Projects: छत्रपति संभाजीनगर शहर के बहुप्रतीक्षित व चार वर्ष से लंबित सफारी पार्क और चिकलथाना स्थित प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स परियोजनाओं को गति मिलने जा रही है।
मनपा और जिला प्रशासन के बीच बीते दिन हुई उच्चस्तरीय बैठक में लंबित मुद्दों पर समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र निर्णय लेने व कार्यों की समीक्षा 15 दिनों में करने की सहमति बनी।
बैठक में महापौर समौर राजूरकर, उपमहापौर राजेंद्र जंजाल, जिलाधिकारी दिलीप स्वामी और मनपा आयुक्त जी। श्रीकांत मौजूद थे। बैठक में चिकलथाना में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का मुद्दा भी सामने आया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा की 5 अंग्रेजी स्कूलें 9 साल के लिए आकांक्षा फाउंडेशन को सौंपी जाएंगी, विपक्ष का जोरदार विरोध
कुपोषण के खिलाफ नागपुर जिला परिषद की महा-मुहिम; अब सरकारी अधिकारी गोद लेंगे कुपोषित बच्चे, खुद रखेंगे हर अपडेट
अकोला-अकोट मार्ग पर दुर्घटना में हुई 2 युवकों की मौत, कलेक्टर को सौंपा निवेदन
पुणे में मानसून से निपटने के बड़े दावे, 260 जलभराव स्थलों पर तैयारी, कई प्री-मानसून काम अब भी अधूरे
इस दौरान स्पष्ट किया गया कि जमीन के पीछे से नाला गुजरने के चलते वास्तविक उपयोग योग्य क्षेत्र कम हो रहा है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि उपलब्ध जमीन का सटीक सर्वेक्षण कर रेडी रेकनर दर के आधार पर उसकी कीमत तय की जाएगी।
इसके लिए जिला प्रशासन विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मनपा को सौंपेगा, ताकि परियोजना को आगे बढ़ाने में और स्पष्टता आ सके व पेचीदा मामले का हल हो सके।
मिटमिटा गट क्रमांक 307 की लगभग 17 हेक्टेयर जमीन पर सफारी पार्क बनाने की योजना है और यह प्रस्ताव गत चार वर्षों से लंबित है। महापौर राजूरकर ने बताया कि इस बाबत राज्य स्तर पर चर्चा हो चुकी है।
आपातकालीन प्रबंधन केंद्र का प्रस्ताव
बैठक में छत्रपत्ति संभाजीनगर, जालना, बीड़ व चाराशिव जिलों के लिए एक क्षेत्रीय आपातकालीन प्रबंधन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस केंद्र के लिए करीब सात एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन के सामने रखी गई, यह केंद्र आपदा के समय समन्वय व त्वरित कार्रवाई के लिए अहम साबित होने का दावा भी किया गया।
सुखना नदी पर एसटीपी परियोजना
बैठक में चिकलथाना क्षेत्र के गट क्रमांक 471 और 472 में सुखना नदी के बैकवॉटर के उपचार के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की योजना भी चर्चा का विषय बनी रही इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में अवैध होर्डिंग्स पर सख्ती, मनपा की समीक्षा बैठक; कर बकाया एजेंसियों को नोटिस के निर्देश
बैठक में यह भी बताया गया कि वर्तमान में कई परियोजनाएं निर्णय के अंतिम चरण में हैं और आने वाले समय में इन योजनाओं के धरातल पर उतरने की संभावना जताई जा रही है। मनपा व जिला प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल से शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी जाएगी।
