Chhatrapati Sambhajinagar में चार सड़क हादसे, एक की मौत, तीन घायल
Chhatrapati Sambhajinagar में चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शहर एवं परिसर में चार अलग-अलग दुर्घटनाएं हुई जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई व तीन लोग घायल हो गए। संबंधित पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं।
दुर्घटनाओं के चलते संबंधित परिवार के सदस्य चिंता में डूबने के साथ ही प्रभावित भी हुए हैं। पहली घटना उस्मानपुरा स्थित परदेशी हाइट्स डिवाइडर के निकट 26 सितंबर की रात 8.30 बजे हुई। शेख अमान शेख असिफ उनकी बाइक से जा रहे थे कि स्कूटी चालक महिला ने इंडिकेटर दिए बगैर शेख अमान के वाहन को टक्कर मार दी।
घटना में वे गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गए। प्रकरण में उस्मानपुरा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच हवलदार सामसे कर रहे हैं। दूसरी घटना दौलताबाद क्षेत्र में 8 अक्टूबर की दोपहर 1.30 बजे हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मोहर्रम पर मातम; छत्रपति संभाजीनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद जुलूस में हुए शामिल
Ashadha Maas: 30 जून से शुरू होगा आषाढ़ मास, भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान
शहीद परिवारों को बड़ी राहत, महाराष्ट्र में कृषि भूमि हस्तांतरण पर स्टाम्प ड्यूटी पूरी तरह माफ
Ulhasnagar Municipal Corporation की बड़ी कार्रवाई, राशन विभाग से 2.25 करोड़ रुपये का बकाया कराया वसूल
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar: औद्योगिक क्षेत्र में तीन चोरी की वारदातें, 6 लाख की चोरी और भारी नुकसान
चालकों की लापरवाही
हीराप्रसाद लक्ष्मणप्रसाद अवस्थी के ससुर राधाकृष्ण मंदिर के सामने से जा रहे थे कि उनकी बाइक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें अवस्थी के ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए व उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक चालक के खिलाफ दौलताबाद पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच हवलदार आहेर कर रहे हैं। तीसरी घटना वालूज औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन गोल्ड कंपनी के सामने हुई। 1 नवंबर की रात 8.30 बजे गजानन इंगोले उनकी कार से जा रहे थे कि अन्य कार के चालक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी व फरार हो गया। हादसे में इंगोले की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
