छत्रपति संभाजीनगर लोंढे हत्याकांड में नया मोड़, चौथा आरोपी गिरफ्तार, 25 मार्च तक पुलिस रिमांड
Sambhajinagar Murder Case: संभाजीनगर में प्रा. राजाभाऊ लोंढे हत्याकांड में चौथा आरोपी हुआ गिरफ्तार। पुलिस के अनुसार उसने मोबाइल लेकर पुणे में व्हाट्सएप स्टेटस डालकर जांच को गुमराह करने की कोशिश की।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Crime Branch Investigation ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar Crime Branch Investigation: छत्रपति संभाजीनगर पैसों के लेन-देन को लेकर . राजाभाऊ लोंढे की गोली मारकर हुए हत्या में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी।
लोहे का मोबाइल पुणे में लेकर जाने के बाद उस पर वॉट्सएप स्टेटस रख गुमराह करने वाले व सबूत नष्ट करने वाले चौथे आरोपी अक्षय बालकृष्ण शेटे को अपराध शाखा ने दबोच लिया।
न्यायालय ने उसे 25 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में मुख्य आरोपी विशाल राठौड़ ने ही लोंढे का मोबाइल शेटे के पास देकर पुणे में जाकर स्टेटस अपडेट करने व बाद में मोबाइल फेंकने की बात सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में औषधि सुरक्षा अभियान तेज, संदिग्ध दवाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
संजय राउत का संजय पाटिल पर तीखा हमला, लगाया 55 करोड़ की गद्दारी का आरोप, बंदूक वाले एक्शन को बताया नाटक
KEM अस्पताल नाम विवाद: मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किंग एडवर्ड की तुलना कसाब से की, परिषद में तीखी नोकझोंक
गोंदिया में कोयते से वार कर की एम्बुलेंस चालक की हत्या, आरोपी फरार
इससे पहले गिरफ्तार विशाल राठौड़ व करण आहे को 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर जबकि आरोपी आकाश पवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। राठौड़ के घर की तलाशी में पुलिस ने एप्पल कंपनी का लैपटॉप, आर्थिक व्यवहार के संबंधित दस्तावेज व अपराध में प्रयुक्त क्रेटा कार (एमएच 46 बीए 6598), शव दफनाने के लिए प्रयुक्त 2 फावड़े जब्त कर लिए। मृतक के भाई उत्तम लॉड (सौंदरे, बार्शी, जिला सोलापुर) की फरियाद पर केस दर्ज किया गया है।
मोबाइल स्टेटस से किया गुमराह
अपराध के बाद संदेह से बचने के लिए आरोपियों ने मृतक के मोबाइल पर वॉट्सएप स्टेटस अपडेट कर लोई को जिंदा दशर्शाने की कोशिश की, तकनीकी विश्लेषण, लोकेशन ट्रैकिंग व कॉल रिकॉर्ड की विसंगतियों के चलते यह कोशिश नाकाम हो गई, जांच में मोबाइल लोकेशन अहम रही। मृत व आरोपियों के मोबाइल पुणे में एक ही टॉवर पर मिले।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9.39 लाख की नशीली दवाएं जब्त; मुख्य आरोपी फरार
मुख्य आरोपी ने मोबाइल शेटे के पास देकर सबूत नष्ट करने का जिम्मा सौंपा था। शेटे के खुद का मोबाइल बंद रखनेसे संदेह गहरा गया, सीडीआर विश्लेषण से उसकी संलिप्तता सामने आई।
