संभाजीनगर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9.39 लाख की नशीली दवाएं जब्त; मुख्य आरोपी फरार

Chhatrapati Sambhajinagar Drug Raid: छत्रपति संभाजीनगर में एएनटीटीएफ ने छापा मारकर 9.39 लाख रुपये की नशीली गोलियां और सिरप जब्त किए। मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है।
Major Crackdown on Drugs in Sambhajinagar: Narcotics Worth ₹9.39 Lakh Seized; Main Accused Absconding
Chhatrapati Sambhajinagar Narcotics Tablets Seizurel( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Narcotics Tablets Seizurel: छत्रपति संभाजीनगर शहर में जारी ड्रग्स की बिक्री पर अमली पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स (एएनटीटीएफ) का हंटर पड़ा है। दस्ते ने छावनी क्षेत्र में छापा मारकर नशीली गोलियां व सिरप का भंडारण जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 9 लाख, 39,000 रुपए आंकी गई है।

हालांकि, मुख्य आरोपी सैयद अजहर सैयद अकबर (चांदमारी, छावनी) पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। उसे खोजने विशेष दस्ते रवाना हो गए हैं। शहर व जिले में ड्रग्स के बढ़ते खतरे को देखते हुए अमली पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स ने मुहिम और तेज की है।

छत्रपति संभाजीनगर, बीड़, जालना व धाराशिव में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य में इग्स की अवैध बिक्री, कुलाई व तस्करी रोकने के लिए स्थापित टास्क फोर्स के दस्ते को 21 मार्च को सूचना मिली थी कि सैयद अजहर गुजरात के सूरत से ट्रैवल्स बस के जरिए बड़े पैमाने पर नशीली दवा की खेप शहर में ला रहा है।

उक्त सूचना के आधार पर दस्ते ने नगर नाका क्षेत्र में जाल बिछाया, हालांकि, पुलिस की भनक लगने के बाद आरोपी मौके पर माल छोड़कर फरार हो गया। तदुपरांत पुलिस ने क्षेत्र सील कर भंडारण जब्त कर लिया।

जब्त की गई सामग्री में नायट्राजेपाम घटक वाली 'एएडीपैम-10' की 2,000 गोलियों का समावेश है। इसके अलावा कोडीनयुक्त 'कायमोडीन टी' सिरप की 118 बोतलें शामिल हैं।

प्राथमिक जांच में यह भंडारण अवैध बिक्री के लिए लाने की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ छावनी पुलिस थाने में एनडीपीएस कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

जांच दल में ये अधिकारी रहे शामिल

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजीत टिके, उपाधीक्षक साईनाथ ठोंबरे के मार्गदर्शन में पीआई गीता बागवड़े, दीपाली पाटील, विश्वास शिंदे, नितिन जाधव, हरीश मुंढे, अतुल तुपे, राहुल काले, ज्योति कीर्तिकर, आम्रपाली सूर्यवंशी, प्रियंका पवार आदि ने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com