Chhatrapati Sambhajinagar: प्लास्टिक मुक्त अभियान में 25 टन पॉलीथिन जब्त; वैजापुर में अवैध कत्लखाने पर छापा
Chhatrapati Sambhajinagar प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; वैजापुर में अवैध कत्लखाने का भंडाफोड़ कर 800 किलो गोमांस व 12 आरोपी पकड़े। वहीं मनपा ने 5,620 kilo प्लास्टिक जब्त किया। कुल 25 टन प्लास्टिक बरामद।
- Written By: केतकी मोडक
पलास्टिक एवं गाय कि तसवीर
Chhatrapati Sambhajinagar News in Hindi: संभाजीनगर शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मनपा के विशेष अभियान में अब तेजी आ गई है। मनपा की टीम ने गुरुवार, 30 अप्रैल को 2 स्थानों पर छापेमारी कर कुल 5,620 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किया।
कटकट गेट क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक का भंडार मिला। वहीं, जय भीम नगर क्षेत्र में भी अलग से कार्रवाई की गई। दोनों प्रकरणों में संबंधितों पर दंड भी लगाया गया है।
गत एक सप्ताह में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ मनपा ने लगातार कार्रवाई करते हुए 25 मीट्रिक टन प्लास्टिक जब्त करने के साथ ही लाखों रुपये का जुर्माना भी वसूला है। स्थानीय निकाय के सख्त रवैये से अवैध भंडारण करने वालों व विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
परिवहन विभाग की नई गाइडलाइन, यात्रियों से ‘ताई-मावशी’ और ‘भाऊ-काका’ कहें ड्राइवर
नागपुर पुलिस का बढ़ा मान, उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान, डीजी इन्सिग्निया से नवाजे गए जवान
‘अब और ब्लास्ट नहीं’, नागपुर विस्फोटक हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
Navi Mumbai CIDCO Playground Turf: सिडको ने 13 स्कूलों को नोटिस, बच्चों के लिए खुलेंगे मैदान?
मनपा आयुक्त अमोल येड़गे के निर्देश पर घनकचरा प्रबंधन विभाग के मार्गदर्शन में यह अभियान 22 अप्रैल से चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 13 कार्रवाइयों में 24,290 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 3।25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। नागरिक मित्र पथक व सफाई विभाग के नकेल कसने से प्लास्टिक के भंडारण व सप्लाई चेन पर प्रभावी रोक लगती दिख रही है
प्लास्टिक के भंडारण और सप्लाई चेन पर प्रभावी रोक
- महानगर पालिका ने बड़े व्यापारियों, परिवहनकर्ताओं, खुदरा विक्रेताओं व सब्जी मंडियों इन चार स्तरों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है।
- जांच के साथ-साथ अलख जगाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि प्लास्टिक की आपूर्ति पूरी तरह रोकी जा सके।
खंडाला में गोमांस बरामद 12 के खिलाफ केस दर्ज
वैजापुर के खंडाला क्षेत्र में पुलिस ने छापा मारकर एक अवैध कत्लखाने का सोमवार को पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में गौवंश की 6 जीवित पशु और लगभग 800 किलो गोमांस बरामद किया गया। साथ ही करीब 10 लाख 13 हजार 500 रुपये का मुद्देमाल भी जब्त किया गया है।
इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई सोमवार 27 अप्रैल की रात वैजापुर पुलिस द्वारा की गई। छापे के दौरान संभाजीनगर पुलिस ने घटनास्थल से बड़ा सामान भी जब्त किया। इसमें लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का 800 किलो गोमांस, दो सफेद रंग की बोलेरो पिकअप गाड़ियां तथा कत्ल के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण शामिल हैं। साथ ही, कत्ल के लिए बांधकर रखे गए 6 जीवित पशुओं को भी पुलिस ने सुरक्षित बचाया।
यह भी पढ़ें:- CM फडणवीस ने किया मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट का लोकार्पण, मुंबई-पुणे के बीच की दूरी हुई कम, देखें तस्वीरें
यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सत्यजीत ताईतवाले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक देशमुख, पुलिस उपनिरीक्षक नितीन नलावडे, नागरगोजे, नरोटे, पुलिस हवलदार झाल्टे तथा पुलिस कर्मियों नाचन, सुंदडे, केरे, बनगे, निकम और सदगीर की टीम ने अंजाम दी। इस की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बरामद किए गए पशुओं को सुरक्षा और देखभाल ‘कामधेनु गोशाला’ में रखा गया है।
