Navi Mumbai CIDCO Playground Turf: सिडको ने 13 स्कूलों को नोटिस, बच्चों के लिए खुलेंगे मैदान?
Navi Mumbai CIDCO Playground Turf: नवी मुंबई में खेल मैदानों को टर्फ बनाकर किराए पर देने के मामले में सिडको ने 13 शैक्षणिक संस्थानों को नोटिस जारी किया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई प्लेग्राउंड टर्फ विवाद (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai CIDCO Playground Turf Controversy: शहर के बच्चों को खेल मैदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थानों को लीज पर सिडको द्वारा मैदान दिया गया था, किंतु शैक्षणिक संस्थाओं ने उन मैदानों पर टर्फ लगाकर किराए पर देने का काम शुरू कर दिया, जिस पर स्थानीय लोगों ने तीखी नाराजगी व्यक्त की।
लोगों की नाराजगी को देखते हुए सिडको ने कब्जा हटाने के लिए 13 शैक्षणिक संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। सिडको द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद आम नागरिकों को उम्मीद जगी है कि स्मार्ट सिटी के बच्चों को छुट्टियों में और स्कूल के समय के बाद मुफ़्त में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि, पेरेंट्स इस बात पर शक जता रहे हैं कि क्या यह कार्रवाई सिर्फ़ नोटिस तक ही सीमित रहेगी या ग्राउंड असल में खाली भी हो पाएंगे।
कुछ को लीज पर तो कई को किराए पर मैदान
नवी मुंबई शहर को विकसित करते समय सिडको ने कई एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को दो अलग-अलग तरीकों से प्लॉट दिए हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थाओं को लीज पर कुछ को किराए पर दिया है। हालांकि, शिकायतें बढ़ीं कि कुछ इंस्टीट्यूशन ने इन ग्राउंड के आम बच्चों के खेलने पर रोक लगा दी और लोगों को अंदर आने से मना कर दिया। इस पर ध्यान देते हुए जब सिडको ने सर्वे किया, तो पता चला कि 13 इंस्टीट्यूशन ने अलग-अलग तरीकों से ग्राउंड पर कब्जा कर रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की उपलब्धि: जुलाई में 21.53 मिलियन टन माल ढुलाई, कमाया 2,636 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
नागपुर के सरकारी अस्पतालों का कड़वा सच: परिजनों के भरोसे स्ट्रेचर, हाई कोर्ट ने पूछा-कितने पद हैं खाली?
Friendship Day Gift: दोस्त को देना है यादगार सरप्राइज? ये 10 बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज जीत लेंगे उनका दिल
लीज की बजाय किराए पर जमीन देने की पालिसी अपनाई
2008 के बाद, सिडको ने लीज की बजाय किराए पर जमीन देने की पॉलिसी अपनाई 2008 से पहले, सिडको ने स्कूल बनाने और जमीन इस्तेमाल करने के लिए एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को लीज पर प्लॉट दिए थे। इन इंस्टीट्यूशन ने ये जमीनें कम रेट पर लीं। लेकिन, जैसे ही उन्हें लीज के जरिए मालिकाना हक मिला।
कुछ इंस्टीट्यूशन ने इन जमीनों पर कंस्ट्रक्शन करना और प्राइवेट तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस बारे में लोगों से बार-बार शिकायतें मिलने के बाद, सिडको ने अपनी पॉलिसी बदली और 2008 के बाद लीज पर प्लॉट देने का फैसला किया। इस नई पॉलिसी से, सिडको का जमीन पर कुछ कंट्रोल और अधिकार बना रहा।
ये भी पढ़ें :- Kalyan Badlapur Section Night Block: लोकल सेवाएं बंद, कई ट्रेनें डायवर्ट
नियमों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई
- सिडको के सूत्रों के मुताबिक, सर्वे के बाद सिडको के सिटी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने करीब 13 स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी करके कब्जा हटाने की नोटिस दी है।
- नोटिस में तुरंत कब्जा हटाने और मैदान खाली करने का भी आदेश दिया गया है। नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
- सिडको को शिकायतें मिली थीं कि चूंकि कई स्कूल मैनेजमेंट मैदान पर बड़े-बड़े जाल लगाकर टर्फ बना रहे हैं और कुछ घंटों के लिए टर्फ किराए पर दे रहे हैं।
- इसलिए मैदान का इस्तेमाल शहर के सिर्फ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जिनके पास खेलने के लिए पैसे हैं। हालांकि सिडको की इस कार्रवाई से मैदान सभी के लिए खुलने का रास्ता साफ हो रहा है।
